दिल्ली में फिर करवट लेगा मौसम,आंधी-तूफान और बारिश का कॉकटेल,IMD ने दी ताजा अपडेट
Delhi Ka Mausam:आज की बात करें तो आसमान में बादल छाने के साथ गरज-बरस की संभावना है। हवाएं भी 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री के बीच रहेगा।

Delhi Weather News: राजधानी का मौसम आज एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में भी कमी होने की संभावना है। अगले तीन दिन दिल्ली में हल्की गरज-चमक और धूल भरी आंधी के लिए थोड़े अधिक अनुकूल रहेंगे। हवा की दिशा पूर्वी हो जाएगी जिससे नमी बढ़ेगी और वातावरण में अधिक नमी रहेगी। 25 मई (रविवार) से इस प्रकार की गतिविधियों की तीव्रता और फैलाव अधिक हो सकता है।
मंगलवार को राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक बार फिर बढोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज की बात करें तो आसमान में बादल छाने के साथ गरज-बरस की संभावना है। हवाएं भी 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री के बीच रहेगा। 22 मई से 26 मई तक के मौसम की बात करें तो हल्की बारिश वाला मौसम 22 मई तक ही रहेगा,23 मई के बाद मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि एक और राहत की बात यह है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार नहीं करेगा।