Police Recover Three Missing Girls from Varanasi One Girl Returns from Nepal After Marriage लापता तीन लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsPolice Recover Three Missing Girls from Varanasi One Girl Returns from Nepal After Marriage

लापता तीन लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद

Kausambi News - करारी थाना क्षेत्र से गायब हुई तीन लड़कियों को पुलिस ने वाराणसी से बरामद कर लिया है। ये लड़कियां एक ही परिवार से हैं। एक युवती जो लगभग एक साल से लापता थी, नेपाल पहुंच गई थी और वहां शादी कर ली थी। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 18 May 2025 12:57 AM
share Share
Follow Us on
लापता तीन लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद

करारी थाना क्षेत्र से एक ही गांव की गायब हुई तीन लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। लड़कियां वाराणसी में मिली है। पुलिस ने लड़कियों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियां व एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। तीनों एक ही परिवार से ताल्लुक रखती थीं। गांव से ही लड़कियों के गायब होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद गांव के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। सर्विलांस की भी मदद ली गई।

पता चला कि लड़कियां वाराणसी पहुंच गई हैं। पुलिस ने वाराणसी से लड़कियों को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। नेपाल से बुलाई गई युवती करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती लगभग एक साल पहले गायब हो गई थी। इस युवती की खोजबीन काफी समय से चल रही थी। युवती नेपाल पहुंच गई थी। युवती ने शादी भी कर ली है। पुलिस के दबाव बनाने पर युवती नेपाल से वापस आई। युवती ने थाना आकर बताया कि उसने शादी कर ली है। वह अपने पति के ही साथ रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।