सेवानिवृत हुए दो लेखपालों को दी गई भावभीनी विदाई
Kausambi News - सिराथू तहसील क्षेत्र में 31 मार्च को दो लेखपाल, लोकनाथ पाण्डेय और मनोज गुप्ता, सेवानिवृत हुए। विदाई समारोह में तहसीलदार अनंतराम अग्रवाल और अन्य राजस्व कर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की।...

सिराथू तहसील क्षेत्र में कार्यक्रम दो लेखपाल 31 मार्च को सेवानिवृत हो गए। मंगलवार को तहसील सभागार में सेवानिवृत्त लेखपाल लोकनाथ पाण्डेय व मनोज गुप्ता की विदाई के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में पहुंचे तहसीलदार सिराथू अनंतराम अग्रवाल, नायब तहसीलदार अतुल कुमार व अन्य राजस्व कर्मियों ने सेवानिवृत्त लेखपाल के कार्यकाल पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही फूलों की माला पहनाकर व उपहार देकर उन्हें सम्मानित करते हुए विदाई दी। इस मौके पर तहसीलदार अनंत राम अग्रवाल ने कहा कि लेखपाल लोकनाथ पाण्डेय व मनोज गुप्ता ने कभी शिकायत का मौका नहीं दिया। अन्य लोगों को इनसे सीख लेनी चाहिए। तहसील में अपने कार्यकाल के दौरान किसी से इनका विवाद नहीं हुआ। सेवानिवृत्त लेखपाल ने अपने साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक कर्मचारी को सेवाकाल के दौरान न शब्द हटा देना चाहिए। कार्य करते हुए हमेशा अपने दायित्वों को सर्वोपरि माना है। विदाई समारोह में मौजूद लोगों ने सेवानिवृत दोनों लेखपालों के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना की। इस मौके पर नायब तहसीलदार अतुल कुमार, लेखपाल शिव शंकर पाल, मंत्री कमल सिंह, रवि विश्वकर्मा सहित दर्जनों लेखपाल मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।