साक्षी शुक्ला का हॉकी इंडिया कैंप में चयन
Kausambi News - चयन की जानकारी मिलते ही परिजनों व हॉकी प्रेमियों में खुशी की लहरफोटो-गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। हरियाणा पंचकूला शहर में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित \"र
हरियाणा के पंचकूला शहर में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप- 2025 में साक्षी शुक्ला का चयन हुआ है। साक्षी महर्षि पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज की छात्रा हैं। उनके चयन की जानकारी मिलते ही परिजनों और क्षेत्र के हॉकी प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राम जलीलपुर भरवारी निवासी साक्षी शुक्ला ने उत्तर प्रदेश की हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया। मैच के दौरान साक्षी ने अपने बेहतरीन कला, कौशल का प्रदर्शन करते हुए हॉकी इंडिया के चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। शानदार प्रदर्शन से उनका चयन इंडियन हॉकी कैंप के ट्रॉयल के लिए किया गया है। हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप से संभावित 65 खिलाड़ियों का चयन हॉकी इंडिया कैंप में ट्रायल के लिए किया है जिसमें साक्षी शुक्ला का भी नाम है। महर्षि पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के चेयरमैन राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि हॉकी इंडिया कैंप के लिए ट्रायल बेंगलुरु में 23 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित किया गया था। इसमें संभावित 40 उत्कृष्ट महिला हॉकी खिलाड़ियों को इंडिया कैंप के लिए चुन लिया गया है। इसमें साक्षी का नाम भी शामिल हैं। साक्षी ने यह खुशखबरी अपने पिता प्रभात कुमार शुक्ला (अनिल शुक्ल) और माता आशा शुक्ला से फोन पर साझा की। यह कैंप बेंगलुरु में एक से 21 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सभी चयनित खिलाड़ियों को अंतराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग, रहना, खाना, खेल किट आदि सुविधाएं हॉकी इंडिया के द्वारा दी जाएंगी। साक्षी शुक्ला वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और उत्तर प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओ में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीत चुकी हैं। इस बड़ी उपलब्धि पर साक्षी शुक्ला के पिता प्रभात कुमार शुक्ल (अनिल शुक्ला ) व माता आशा शुक्ला ने अपनी होनहार बेटी पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने उसकी इच्छा और सपनों को पूरा करने के लिए साक्षी के पिता और माता जी ने बहुत मेहनत की है। जानकारी होने पर साक्षी को शाहिद कमाल खान, डॉ. अरुण केसरवानी, राजमन पाल, नजमुल हुदा, दशरथ लाल करवरिया, अकील अहमद, राम प्रवेश, मोहम्मद आरिफ, सचिन पाल, मेराज अज़ीज़, जावेद अहमद सिद्दीकी, रवि कुमार सोधिया, विपिन पाल आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।