Teen Girl Abducted by Neighbor for Assault Attempt Police Investigation Underway चॉकलेट के बहाने अगवा कर किशोरी से रेप का प्रयास, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsTeen Girl Abducted by Neighbor for Assault Attempt Police Investigation Underway

चॉकलेट के बहाने अगवा कर किशोरी से रेप का प्रयास

Kausambi News - सैनी थाना क्षेत्र की एक किशोरी को पड़ोसी युवक ने चॉकलेट खिलाने के बहाने अगवा कर लिया। जंगल में ले जाकर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर पिटाई की। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 13 April 2025 03:46 PM
share Share
Follow Us on
चॉकलेट के बहाने अगवा कर किशोरी से रेप का प्रयास

सैनी थाना क्षेत्र की एक किशोरी को पड़ोसी युवक ने चॉकलेट खिलाने के बहाने अगवा कर लिया। जंगल में ले जाकर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर पिटाई की। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सैनी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि शुक्रवार की शाम पड़ोसी युवक ने उसके मोबाइल पर फोन किया। संयोगवश फोन नाबालिग बेटी ने उठा लिया। आरोप है कि आरोपी ने बेटी को चॉकलेट खिलाने के बहाने बाहर बुलाया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर अगवा कर गांव के बाहर जंगल में ले गया। वहां दुराचार का प्रयास करने लगा। चीखने-चिल्लाने पर बेरहमी से पिटाई की। शोर सुन आसपास रहे चरवाहे दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। सैनी इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का थाने पर बयान करा दिया गया है। कोर्ट खुलने पर कलमबंद बयान कराया जाएगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।