किशोरियों का अपहरण करने के दो आरोपी बंदी
Kausambi News - मंझनपुर में किशोरियों का अपहरण करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अगवा की गई किशोरियों को बरामद कर लिया है। इस मामले में एक अन्य महिला की तलाश जारी है। दोनों किशोरियों का...

मंझनपुर, संवाददाता सरायअकिल व संदीपन घाट थाना पुलिस ने किशोरियों का अपहरण करने के दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। अगवा की गई किशोरियां भी बरामद हो गई हैं। आरोपियों का चालान कर दिया गया है। घटना में शामिल एक अन्य महिला की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
संदीपन घाट थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 24 मार्च को इलाके के बजहा गांव निवासी सौरभ उर्फ कातिया पुत्र उमेश यादव ने उसकी 16 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया था। मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। गुरुवार को उसे गांव के समीप से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया गया। ऐसे ही सरायअकिल क्षेत्र के व्यक्ति का कहना है कि चार अप्रैल को कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गौराए गांव निवासी जितेंद्र पुत्र छेदीलाल ने उसकी 13 साल की बेटी को अगवा कर लिया था। आरोपी की गांव की ही एक महिला ने मदद की थी। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है। महिला की तलाश जारी है। बरामद दोनों किशोरियों का मेडिकल और कलमबंद बयान कराया जाएगा। बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।