Municipality to Enhance City Lighting with 3000 LED Street Lights and Fancy Lights फैंसी और एलईडी स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा मुजफ्फरनगर शहर , Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsMunicipality to Enhance City Lighting with 3000 LED Street Lights and Fancy Lights

फैंसी और एलईडी स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा मुजफ्फरनगर शहर

Muzaffar-nagar News - नगर पालिका ने तीन हजार एलईडी लाइटें खरीदने के लिए निकाला हुआ है टेंडर महत्वपूर्ण... फैंसी और एलईडी स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा मुजफ्फरनगर शहरमहत्वपूर्ण

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरMon, 21 April 2025 06:24 PM
share Share
Follow Us on
फैंसी और एलईडी स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा मुजफ्फरनगर शहर

शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था में नगर पालिका चार चांद लगाने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका तीन हजार एलईडी स्ट्रीट लाइटें खरीदने जा रही है। जिसके लिए नगर पालिका ने टेंडर निकाला हुआ है। उधर कम्पनी बाग में भी नगर पालिका 170 फैंसी लाइटें और सराफा बाजार में 30 फैंसी लाइटें लगाने जा रही है। इसके लिए भी नगर पालिका ने टेंडर निकाला हुआ है। कमला नेहरू वाटिका का सौन्दर्यीकरण कराने के लिए नगर पालिका ले-आउट प्लान तैयार करा चुकी है। अब नगर पालिका में सब कुछ तैयार कराए गए ले-आउट प्लान के अनुसार होगा। नगर पालिका कम्पनी बाग के सौन्दर्यीकरण के साथ पथ प्रकाश को भी सुधारने में लगी हुई है। यहां पर नगर पालिका के द्वारा 170 फैंसी लाइटें लगाई जाएगी। इन फैंसी लाइटों पर नगर पालिका करीब एक करोड की धनराशि खर्च करने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका ने तीसरी बार टेंडर निकाला है। नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर कम्पनी बाग में फैंसी लाइटें लगाई जाएगी। उधर शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर एलईडी लाइटें खराब पडी हुई है। शहर के 55 वार्डों में एलईडी स्ट्रीट लाइटों को लेकर बुरा हाल है। नव विस्तारित क्षेत्र में एलईडी लाइटों का अभाव बना हुआ है। नगर पालिका के मार्ग प्रकाश विभाग में आए दिन खराब लाइटों की शिकायतें आती रहती है। नगर पालिका के द्वारा 45 वॉट की 3 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीदने के लिए टेंडर निकाला गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।