Young Woman Files Case Against Boyfriend for Deception and Physical Abuse After Breakup शादी का झांसा देकर युवक ने किया शोषण, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsYoung Woman Files Case Against Boyfriend for Deception and Physical Abuse After Breakup

शादी का झांसा देकर युवक ने किया शोषण

Kausambi News - कोखराज के एक गांव की युवती ने पति से अलग होकर एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू किया। युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और अब दूसरी शादी कर रहा है। युवती ने उसके खिलाफ पुलिस में...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीTue, 6 May 2025 07:01 PM
share Share
Follow Us on
शादी का झांसा देकर युवक ने किया शोषण

कोखराज के एक गांव की युवती पति से अलग होने के बाद विदेश में रह रहे युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। लंबे समय तक दोनों साथ रहे। अब युवक धोखा देते हुए दूसरी शादी कर रहा है। इससे नाराज युवती ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का केस दर्ज कराया है। कोखराज के एक गांव की युवती ने पड़ोसी गांव के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ गए। युवती अपने गांव में बेटे के साथ रह रही थी। इसी बीच युवती का संबंध दयाराम पटेल निवासी चमंधा से संबंध बन गया।

दयाराम पटेल के साथ युवती गुड़गांव के मानेसर में रहने लगी। इसी बीच दयाराम पटेल रूस चला गया। वह वहां से युवती को रुपया भेजता था। करीब तीन से चार साल तक यही चलता रहा। युवती का आरोप है कि दयाराम पटेल ने शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया था। रूस से वापस आने के बाद वह सीधे गांव आया। तीन दिन बाद उसके पास आया तो बताया कि परिजनों ने दबाव बनाकर उसकी सगाई करवा दी। अब वह शादी करेगा। विरोध करने पर वह छोड़कर चला गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने दयाराम पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।