Deputy CM Keshav Prasad Maurya s Inspection Tour in Kushinagar on April 12 डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 12 को आएंगे, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsDeputy CM Keshav Prasad Maurya s Inspection Tour in Kushinagar on April 12

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 12 को आएंगे

Kushinagar News - कुशीनगर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 12 अप्रैल को भ्रमण करेंगे। वे भारतीय इण्टर कॉलेज में प्रतिमाओं के अनावरण और जूनियर हाईस्कूल में अशोक महान की जयन्ती समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे। इसके बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरThu, 10 April 2025 10:36 AM
share Share
Follow Us on
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 12 को आएंगे

कुशीनगर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 12 अप्रैल को जिले में भ्रमण व निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह सुबह 11.30 बजे भारतीय इण्टर कॉलेज चुंगी, पडरौना में स्व. उमाशंकर कुशवाहा व बन्नी देवी की प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.35 बजे जूनियर हाईस्कूल में प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की जयन्ती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इसके बाद 13.40 बजे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। विकासशील व निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।