Kushinagar Farmers Celebrate Rainfall Boosting Crops and Saving Irrigation Costs जिले में 21.2 एमएम हुई बारिश, कई फसलों को संजीवनी, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Farmers Celebrate Rainfall Boosting Crops and Saving Irrigation Costs

जिले में 21.2 एमएम हुई बारिश, कई फसलों को संजीवनी

Kushinagar News - कुशीनगर में बुधवार को हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी। धान, गन्ना, मक्का, और सब्जियों की फसलों को मिली राहत ने किसानों को खाद डालने और सिंचाई में बचत करने में मदद की। मौसम वैज्ञानिक ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरThu, 22 May 2025 03:12 AM
share Share
Follow Us on
जिले में 21.2 एमएम हुई बारिश, कई फसलों को संजीवनी

कुशीनगर, हिटी। जनपद में बुधवार की दोपहर आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से किसानों के फसलों की संजीवनी मिली है। इससे किसानों की बांछें खिल गई हैं। किसान धान का बेहन गिराने में जुटे हैं। इससे किसान खुश हैं। किसान धान की बुवाई के लिए खेतों की जुताई करने के साथ धान का बेहन गिराने के जमीन को तैयारी में जुटे हैं। बारिश से सब्जी की खेती के साथ गन्ना, मक्का, उरद, मूंग आदि फसलों को फायदा हुआ है। किसान इन फसलों में खाद का छिड़काव करना शुरू कर दिये हैं। वहीं पानी चलाने की सोच रहे किसानों को काफी बचत हुई है।

शादी वाले परिवारों को बारिश के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। मौसम वैज्ञानिक स्रुति बी सिंह ने बताया कि जनपद में 21.2 एमएम बारिश हुई है तथा 37.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली है। फसलों को संजीवनी मिलने से किसान खुश सोहसा मठिया। बारिश से गन्ना, मक्का, मूंग व सब्जियों के फसल को सिंचाई का बहुत लाभ मिला है, जो किसान गन्ना की फसल की सिंचाई महंगे दर पर करने के लिए लगे थे। उनको बारिश से फायदा हुआ है। अधिकांश किसान खाद और दवा का छिड़काव भी कर रहे हैं। बारिश से परसौना, नरकटिया, बैदौली, महुआडीह, महुआडीह लौंगरापुर, अमरपुर, पिपरी, नैकाछपरा, नकहनी, नरकटिया, कुरमौटा, रामनगर, सोहसा मठिया, परवरपार, सोहसा पट्टी गौसी आदि गांव में किसान खुश हैं। किसान शैलेश सिंह, बबलू मल्ल, लप्पू तिवारी, जयप्रकाश, दिग्विजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, राधेश्याम प्रसाद, जितेंद्र सिंह, महंथ यादव आदि का कहना है कि बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया है और पंपिंग सेट से सिंचाई करने जा रहे किसानों की बचत हुई है। बारिश से सब्जी की फसलों को फायदा हाटा। बारिश के चलते गन्ना तथा साग -सब्जी के फसलों का फायदा हुआ है। गन्ने की फसल को बारिश से काफी राहत मिली है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, क्यों कि गन्ने की सिंचाई के लिए उनके डीजल की बचत हुई है। क्षेत्र के किसान कृष्णप्रताप राव, शिवकुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, हरेंद्र राव, नन्दू सिंह आदि ने कहना है कि बेमौसम बारिश से किसानों का फ़ायदा हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।