Lokrang Festival Rally in Fazilnagar Promotes Cultural Participation लोकरंग सांस्कृतिक समिति ने रैली निकाल बताया उद्देश्य, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsLokrang Festival Rally in Fazilnagar Promotes Cultural Participation

लोकरंग सांस्कृतिक समिति ने रैली निकाल बताया उद्देश्य

Kushinagar News - फाजिलनगर में लोकरंग सांस्कृतिक समिति ने बुधवार को रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य लोगों को लोकरंग महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था, जो 11-12 अप्रैल को होगा। रैली में सांस्कृतिक संरक्षण...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरThu, 10 April 2025 05:56 AM
share Share
Follow Us on
लोकरंग सांस्कृतिक समिति ने रैली निकाल बताया उद्देश्य

फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। लोकरंग सांस्कृतिक समिति ने लोकरंग महोत्सव में लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को कस्बे में रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की तथा लोकरंग के आयोजन का उद्देश्य भी बताया।

आगामी 11 एवं 12 अप्रैल को लोकरंग महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें लोगों के शामिल होने और आयोजन के उद्देश्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए बुधवार की शाम पांच बजे से निकली यह रैली आयोजन स्थल जोगिया जनूबीपट्टी से शुरू होकर सुल्तानपुर, जोगिया हिच्छा राय, परसौनी होते हुए फाजिलनगर पहुंचीं। यहां पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया। रैली में शामिल लोग नो आर्केस्ट्रा, अश्लीलता नहीं परम्परा चाहिए, लोकगीत जोड़ते हैं अश्लीलता तोड़ती है, अपनी संस्कृति बचाओ लोकगीत गाओ आदि श्लोगन लिखी तख्तियां लिए थे। इस बार आयोजित होने वाले अठारहवें लोकरंग महोत्सव का उद्घाटन प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शायर गौहर रजा करेंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय कबीर गायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया मुख्य आकर्षण होंगे। रैली में आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र कुशवाहा, विष्णुदेव राय, भुनेश्वर राय, हदीश अंसारी, नितान्त सिंह, मुसरिम अंसारी, योगेन्द्र कुमार, इमरान अंसारी, असलम, इसराइल अंसारी आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।