One Nation One Election Benefits for Development and Unity एक देश एक चुनाव होने पर होंगे अनेक लाभ : विनोद पांडेय, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsOne Nation One Election Benefits for Development and Unity

एक देश एक चुनाव होने पर होंगे अनेक लाभ : विनोद पांडेय

Kushinagar News - कुशीनगर में एक गोष्ठी में भाजपा के नेता विनोद पांडेय ने 'एक देश, एक चुनाव' के फायदों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव से विकास में बाधा आती है। इस विचार को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि देश...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरMon, 5 May 2025 08:43 AM
share Share
Follow Us on
एक देश एक चुनाव होने पर होंगे अनेक लाभ : विनोद पांडेय

कुशीनगर। एक देश एक चुनाव से अनेक प्रकार के लाभ होंगे, जिससे धन व समय बचेगा और उससे देश को विकसित भारत बनाने में काम आयेगा। न हिन्दू बनो न मुसलमान बनो इंसान के औलाद है इंसान बनो। आपस में जाति, सम्प्रदाय भेद की बात न करके हम सभी मानव हैं मानव की बात करें। हाटा के एक मैरेज हाल में एक राष्ट्र एक चुनाव पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी विनोद पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव देश व समाज सबके विकास में बाधक है।

इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक राष्ट्र एक चुनाव की बात किया है। हम सभी को इसी लक्ष्य पर विचार करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक पवन केडिया, सेवानिवृत्त शिक्षक वेद कुमार उपाध्याय, उमेश चौबे, एसपी सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रान्तीय कार्य समिति के सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा कि पहले भी हमारे देश में एक राष्ट्र एक चुनाव होता रहा है। सन् 1952,1957,1962,1967 में विधायक और सांसद का चुनाव एक साथ हुआ है। एक राष्ट्र एक चुनाव से बहुत लाभ है। संचालन जिला मंत्री बाबू नन्दन सिंह ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत करते हुए विधायक मोहन वर्मा ने एक देश एक चुनाव पर विस्तार से चर्चा किया। इस इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रामबचन सिंह, ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, रंजना पासवान, पूर्व चेयरमैन नन्दकिशोर नाथानी उर्फ पप्पू, सभासद मनीष कुमार रुंगटा, नंदू सिंह, नगर मण्डल अध्यक्ष मुंशी सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रविश सिंह, मोहन पटेल आदि मौजूद ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।