Retired Soldier Satyasen Kushwaha Honored by Kushwaha Community in Kushinagar सेवानिवृत्त सैनिक का हुआ स्वागत और सम्मान, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsRetired Soldier Satyasen Kushwaha Honored by Kushwaha Community in Kushinagar

सेवानिवृत्त सैनिक का हुआ स्वागत और सम्मान

Kushinagar News - कुशीनगर में सेवानिवृत्त सैनिक सत्यसेन कुशवाहा का गांव लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। संगठन के नेता ने भारतीय सेना की सुरक्षा का उल्लेख किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरMon, 5 May 2025 08:42 AM
share Share
Follow Us on
सेवानिवृत्त सैनिक का हुआ स्वागत और सम्मान

कुशीनगर। थल सेना से सेवानिवृत्त सैनिक सत्यसेन कुशवाहा के अपने गांव जंगल बनवीरपुर लौटने पर राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत की तरफ से सिधुआं बाजार में जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष लालबहादुर कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा ने कहा कि भारतीय सेना के दम पर ही हम सुरक्षित हैं। जिलाध्यक्ष केदारनाथ कुशवाहा ने कहा कि आगामी 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर के किनारे मुन्ना कॉलोनी में मनाई जाएगी। उसमें कुशवाहा समाज के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान डॉ. सुनील मौर्य, लालमन कुशवाहा, डॉ. हरिहर कुशवाहा, अमित कुशवाहा, हरिनारायण कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, शैलेश कुशवाहा, महबूब आलम, लालबहादुर कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, जनार्दन कुशवाहा, गौरीशंकर कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।