Thieves Steal Jewelry Worth Lakhs from House in Fazilnagar छत के रास्ते घुसे चोरों ने लाखों का जेवरात उड़ाए, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsThieves Steal Jewelry Worth Lakhs from House in Fazilnagar

छत के रास्ते घुसे चोरों ने लाखों का जेवरात उड़ाए

Kushinagar News - फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। चौराखास थाना क्षेत्र के छट्ठू कटेया में शुक्रवार की रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुस कर लाखों रुपए का जेवर चुरा

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSun, 4 May 2025 04:57 AM
share Share
Follow Us on
छत के रास्ते घुसे चोरों ने लाखों का जेवरात उड़ाए

फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। चौराखास थाना क्षेत्र के छट्ठू कटेया में शुक्रवार की रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुस कर लाखों रुपए का जेवर चुरा ले गए। घर वालों को घटना की जानकारी सुबह हुई, जब उठने पर पीछे का दरवाजा खुला मिला। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। कटेया गांव निवासी रमेश सिंह बाहर नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी अपने एक बेटे और बेटी के साथ रहती है। शुक्रवार की रात अज्ञात चोर छत के रास्ते से घर में घुस कर कमरे में रखा बक्सा, जिसमें दस सोने की अंगूठी, मंगल सूत्र, एक सोने का हार, दो सोने की चेन तथा पायल आदि जेवरात चुरा ले गए।

शनिवार की भोर में जब पीड़ित की पत्नी रीता की नींद टूटी तो पीछे का दरवाजा खुला देखा। इसके बाद बगल के कमरे को देखा तो उसका ताला टूटा हुआ था। अंदर गई तो उसमें रखा एक बक्सा और श्रृंगार बाक्स गायब था। इसके बाद गांव के लोग जब खेतों में गए तो बक्सा और श्रृंगार बाक्स एक खेत में टूटे हालत में मिले। पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जांच पड़ताल किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चौराखास विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। सभी एंगल से जांच पड़ताल किया जा रहा है। जल्द ही चोरी की खुलासा कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।