Waqf Reform Law Aims to Empower Marginalized Muslims Against Elite Control पिछड़े व वंचित मुसलमानों को हक दिलाने के लिए है वक्फ सुधार कानून, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsWaqf Reform Law Aims to Empower Marginalized Muslims Against Elite Control

पिछड़े व वंचित मुसलमानों को हक दिलाने के लिए है वक्फ सुधार कानून

Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता। वक्फ सुधार कानून देश के उन पिछड़े, दबे,

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरMon, 28 April 2025 05:09 AM
share Share
Follow Us on
पिछड़े व वंचित मुसलमानों को हक दिलाने के लिए है वक्फ सुधार कानून

पडरौना, निज संवाददाता।

वक्फ सुधार कानून देश के उन पिछड़े, दबे, कुचले मुसलमानों का हक दिलाने के लिए है, जो वर्षों से हकदार थे, लेकिन मुठ्ठी भर अमीर वक्फ की संपत्तियों पर कुंडली मारकर बैठे हुए हैं। वे नहीं चाहते हैं कि देश के गरीब मुसलमान आगे बढ़ें। इसलिए हिन्दू मुस्लिम तकरार के लिए भ्रम पैदा कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश को अल्पसंख्यक बनाम बहुसंख्यक की राजनीति तथा देश में तुष्टिकरण और विभाजनकारी नीति पर काम किया। उसने सत्ता सुख के लिए सिर्फ देश के संसाधनों को ही नहीं लूटा, बल्कि देश की जनता के साथ भी छल किया है।

ये बातें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहीं। वह रविवार को रविन्द्रनगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान जिला कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वक्फ संशोधन बिल दोनों सदनों में पास हो गया है। अब वक्फ बिल को लेकर विपक्ष भ्रांतिया फैला रहा है। विपक्ष के झूठ और भ्रमजाल को दूर करने के लिए वक्फ सुधार जनजागरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इसमें हमें बताना है कि किस तरह पूर्व में वक्फ द्वारा पसमांदा मुसलमानों, पिछड़े वर्ग के साथ हिन्दू, सिख, ईसाई समाज के धार्मिक स्थलों, जमीनों पर अवैध कब्जा था। विधेयक से बौखलाकर विपक्ष वक्फ जमीनों पर कब्जा बनाए रखने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। सपा और कांग्रेस के कृत्य को उजागर करने एवं अल्पसंख्यकों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए गांव गांव वक्फ सुधार जन जागरण अभियान चलाना है।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने वक्फ सुधार कानून की विशेषताओं का बखान किया। स्वागत अभियान संयोजक डॉ. डीएन कुशवाहा और संचालन अभियान सह संयोजक धन्नजय तिवारी द्वितीय ने किया।

कार्यशाला को अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाही फैजान खान, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अनवारुल शेख, आलमगीर खान, शमशेर अली, जावेद अख्तर, मुमताज आलम, अकमल हुसैन, कैश खान, इब्राहिम अंसारी, नासिर लारी, आमिर सिद्दीकी, गुलफाम आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।