निष्क्रिय कांग्रेसियों को पद से हटाया जाएगाः अशोक चौधरी
धनबाद में कांग्रेस की विस्तारित कमेटी की बैठक हुई, जिसमें संगठन सृजन-2025 को लागू करने पर चर्चा की गई। पार्टी को नई ऊर्जा देने और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया गया। 3 मई को रांची में आयोजित संविधान...

धनबाद, विशेष संवाददाता संगठन सृजन-2025 को अमलीजामा पहनाने के लिए रविवार को जिला कांग्रेस विस्तारित कमेटी की बैठक हुई। स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा ट्रस्ट के सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार सिंह ने की। संचालन लक्ष्मण तिवारी ने किया। बैठक में जिला पर्यवेक्षक सह नोडल प्रभारी अशोक कुमार चौधरी भी मौजूद थे।
चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को एक नयी ऊर्जा के साथ खड़ा करना है। पार्टी की विचारधारा को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें और संगठन को मजबूत बनाएं। तीन मई को रांची मे आयोजित संविधान बचाओ रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान भी किया गया। धनबाद की नगर/प्रखंड कमेटि की सूची भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस साल को संगठन सृजन वर्ष घोषित किया है। तीन महीने तक यह अभियान चलेगा। बूथ स्तर से लेकर पंचायत, मंडल, प्रखंड और जिला कमेटी तक का गठन किया जाएगा। हर कमेटी में 12 पदाधिकारी होंगे। पुराने पदाधिकारी अगर सक्रिय हैं तो उन्हें रखा जाएगा। जो निष्क्रिय हैं, उन्हें हटाकर नए लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राहुल गांधी का निर्देश है कि जो लोग पार्टी में रहकर उसे कमजोर करते हैं, उन्हें चिह्नित किया जाए। ऐसे लोगों को संगठन में कोई स्थान नहीं मिलेगा। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक को प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, पंकज मिश्रा रविरंजन सिंह, प्रदेश डेलीगेट मनोज यादव, सुधांशु शेखर झा, कालीचरण यादव, इरफान खान चौधरी, अक्षयवर प्रसाद, मुख्तार खान,कुमार गौरव, राजू दास ने भी संबोधित किया।
मौके पर जहीर अंसारी, सीता राणा, गोपालकृष्ण चौधरी, श्याम कुमार साह, अजय कुमार, मृत्युंजय सिंह, पप्पू पासवान, शशिभूषण नाथ तिवारी, शहाबुद्दीन, जियाउल हुसैन, इम्तियाज अली, इदु अंसारी, अरशद कलीम, प्रमोद यादव. बलराम महतो, दिलीप मिश्रा, गंगा वाल्मीकि आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।