रेडक्रॉस ने मनियाडीह में शिविर लगा 48 की स्वास्थ्य जांच
धनबाद में भारतीय रेडक्रास समिति ने रविवार को टुंडी प्रखंड के मनियाडीह में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा और उनकी टीम ने 48 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक दवाएं प्रदान...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता भारतीय रेडक्रास समिति धनबाद द्वारा रविवार को टुंडी प्रखंड के मनियाडीह में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा, रेडक्रॉस के नोडल पदाधिकारी स्वास्थ्य डॉ जिम्मी अभिषेक और लैब टेक्नीशियन जीएन ओझा ने कुल 48 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के साथ आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं दी गईं। शिविर में ब्लड शुगर और बीपी की भी जांच की गई, जिसमें तीन मरीजों में समस्या पाई गई।
शिविर में गांव के 16 दिव्यांग भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र अब तक नहीं बना है। इस पर रेडक्रॉस के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वे इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन से बात कर शिविर के लिए जल्द तिथि निर्धारित कराएंगे। स्थानीय मुखिया को तय तिथि पर पंचायत के उन सभी दिव्यांगों को शिविर स्थल पर लाने का आग्रह किया, जिनका प्रमाणपत्र नहीं बना है। मौके पर रेडक्रॉस के संयुक्त सचिव दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष श्वेताम्बरा पाठक, कार्यकारिणी सदस्य कुमार मधुरेन्द्र सिंह सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।