शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया छात्र-छात्राओं का दल
Lakhimpur-khiri News - गुरु हरिकिशन महाविद्यालय के 46 विद्यार्थियों का समूह प्राचार्य डॉ निर्मल सिंह के नेतृत्व में शैक्षिक भ्रमण पर निकला। उन्होंने नानकमता में श्री गुरू ग्रन्थ साहिब के दर्शन किए और जल सरोवर देखा। इसके बाद...
गोला गोकरननाथ। गुरु हरिकिशन महाविद्यालय से 46 विद्यार्थियों का एक समूह प्राचार्य डॉ निर्मल सिंह ने शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया। शहर के सदर चौराहे से रवाना हुए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत विज्ञान वर्ग के समूह ने नानकमता में श्री गुरू ग्रन्थ साहिब के दर्शन कर जल सरोवर देखा, जिसके बाद जिम कार्बेट पार्क (रामनगर) पहुंच प्राकृतिक एवं अनेक रोचक तथा उपयोगी तथ्यों का अवलोकन एवं अध्ययन किया। उसके बाद गिरजा देवी मंदिर में दर्शन किए। वहां पर प्राकृतिक जल श्रोत तथा वन्य जीवों की जानकारी ली। शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन सुनील गुप्ता, पदुमकान्त मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, अरूण कुमार शुक्ला और श्वेता गुप्ता ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।