समदहा में तेंदुए ने गाय को निवाला बनाया
Lakhimpur-khiri News - खमरिया, संवाददाता। धौरहरा क्षेत्र में हिंसक वन्यजीवों की चहलकदमी और हिंसक वारदातों से भय का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला वन रेंज क्षेत्र के समदहा गांव

खमरिया, संवाददाता।
वनरेंज धौरहरा क्षेत्र में हिंसक वन्यजीवों की चहलकदमी और हिंसक वारदातों से भय का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला वन रेंज क्षेत्र के समदहा गांव का है। जहां गुरुवार की रात घर के बाहर छप्पर के नीचे बंधी गाय को हिंसक वन्य जीव ने निवाला बना लिया। शुक्रवार की सुबह गाय का अधखाया शव गांव के बाहर ग्रामीणों द्वारा देखा गया। समदहा निवासी मुकुट बिहारी पुत्र बसंत लाल का कहना है कि उनकी पालतू गाय घर के बाहर छप्पर के नीचे बधी थी। जिसे कोई वन्यजीव उठा ले गया। गाय का अधखाया हुआ शव थोड़ी दूरी पर बरामद हुआ। हिंसक वन्य जीव की इस वारदात के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है।
इस घटना से दो दिन पहले धौरहरा रेंज के नयागांव में आया तेंदुआ इधर उधर भटकने के बाद एक पेड़ पर चढ़कर बैठ गया था। कुछ देर तक पेड़ पर बैठे रहने के बाद तेंदुआ पेड़ से उतरकर गायब हो गया। वन विभाग अभी तक इस तेंदुए की निशानदेही नहीं कर सकी थी कि तेंदुए ने समदहा गांव में गाय को निवाला बना डाला। वन विभाग अभी तक यह भी साफ नहीं कर पाया है कि क्षेत्र में एक ही तेंदुआ विचरण कर रहा है या ज्यादा संख्या में। जिन गांवों में तेंदुओं की आमद दर्ज की गई है उन गांवों में भय का माहौल बना हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।