Gurukul Academy Students Shine in Competitions Win Prizes and Recognition प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाले होनहार हुए सम्मानित , Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsGurukul Academy Students Shine in Competitions Win Prizes and Recognition

प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाले होनहार हुए सम्मानित

Lakhimpur-khiri News - पलियाकलां स्थित गुरुकुल एकेडमी के छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मानित किया गया। किशनपुर रेंज में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में गुरूकुल की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और 20...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीWed, 30 April 2025 02:38 AM
share Share
Follow Us on
प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाले होनहार हुए सम्मानित

पलियाकलां। शहर स्थित गुरुकुल एकेडमी में छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। किशनपुर रेंज के कटैया में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इसमें क्विज जनरल प्रतियोगिता में गुरूकुल की छात्राओं ने प्रथम स्थान पाया। साथ ही 20 हजार रूपए की धनराशि जीती। सृष्टि सिंह, मनजोत कौर, इश्तिा वैश्य, रागिनी दिवाकर, वैष्णवी सिंह ने इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। शेष दस छात्रों अर्णव शर्मा, आर्यन शुक्ला, शौर्य, अग्रिम, अंश जिंदल, ईशान वैश्य, अभिमन्यु, अर्णव चैहान, आर्यन गोयल को भी सांत्वना पुरस्कार मिले। रैपिड क्विज प्रतियोगिता में अग्रिम महेंद्रा ने 350 बच्चों में प्रथम स्थान प्राप्त कर लैपटाप पुरस्कार में जीता। वन्यजीवन पर आधारित कला प्रतियोगिता में अरहम रंजन पटेल, सुखमन कौर ने एक-एक हजार रूपए ईनाम जीते। अनुसुइया को पांच सौ रूपए की धनराशि मिली। सभी बच्चों को कैप व टीशर्ट भी वितरित की गई। शिक्षक शोभित कटियार व अनन्या सिंह को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। प्रबंधक मुकेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह व डीएम खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल को स्मृति चिन्ह दिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।