तनावपूर्ण जीवनशैली में स्वस्थ्य रहना चुनौती: डीएम
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में ‘मेटाबोलोमिक्स: स्वस्थ जीवनशैली’ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन हुआ। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में स्वस्थ रहना चुनौती है। सम्मेलन में...

लखीमपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवकली में बुधवार को ‘मेटाबोलोमिक्स: स्वस्थ जीवनशैली विषय पर आधारित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज हुआ। यह सम्मेलन 25 अप्रैल तक चलेगा। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रधानाचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवकली डॉ वाणी गुप्ता, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, सीएमएस डॉ ज्योति मल्होत्रा, डॉ राज कुमार कोली के साथ दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि आज की तेज रफ्तार और तनावपूर्ण जीवनशैली में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में मेटाबोलोमिक्स जैसे वैज्ञानिक विषयों पर शोध और चर्चा समय की मांग है। प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युग में जब जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, मेटाबोलोमिक्स जैसे विषयों की महत्ता और भी बढ़ जाती है। यह सम्मेलन न केवल चिकित्सकों और शोधकर्ताओं के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध होगा, बल्कि स्वस्थ भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा।
सम्मेलन की शुरुआत सुप्रसिद्ध कैसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनाहर्ष सिंह के व्याख्यान से हुई। कार्यशाला का आयोजन डा. अनामिका सिंह, डा. पंकज अरोड़ा और डा. श्वेता कंचन ने भी नींद और स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंधों को सरल और वैज्ञानिक रूप से प्रस्तुत किया। इसी के क्रम में लाइफ स्टाइल एवं स्वास्थ्य पर चर्चा आयोजित की गयी, जिसमें डा. शिखर बाजपेयी, डा. मौसमी शर्मा, डॉ. अनामिका सिंह, डा. महीम शरन एवं डा. संजय तौमर ने भाग लिया। सेमिनार में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पत्रिका का विमोचन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।