New Bus Routes Launched by Roadways Corporation Connect 246 Villages in Lakhimpur गोला से हरदोई को चलेगी सीधी बस सुविधा, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsNew Bus Routes Launched by Roadways Corporation Connect 246 Villages in Lakhimpur

गोला से हरदोई को चलेगी सीधी बस सुविधा

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में रोडवेज निगम ने गोला से हरदोई के लिए नई बस सेवा शुरू की है। यह सेवा 13 नए बस रूटों के माध्यम से 246 गांवों को जोड़ेगी। गोला डिपो की बसें अब गोला, लखीमपुर, मैगलगंज और पिहानी होते हुए हरदोई...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीThu, 24 April 2025 04:51 PM
share Share
Follow Us on
गोला से हरदोई को चलेगी सीधी बस सुविधा

लखीमपुर। गोला से सीधे हरदोई जाने और आने के लिए रोडवेज निगम ने सुविधा शुरू की है। इसके चलते गोला डिपो की बस को गोला, लखीमपुर, मैगलगंज, पिहानी होते हुए हरदोई चलाया जा रहा है। रोडवेज निगम बस सुविधा को गांव-गांव पहुंचाने जा रहा है। इसके चलते लखीमपुर डिपो ने जिले में 246 गांवों को जोड़ने के लिए 13 नए बस रूटों का सर्वे किया था। सर्वे टीम ने अपनी रिपोर्ट एआरएम के जरिए लखनऊ उच्चाधिकारियों को भेज दी थी। निगम की बसें आने के बाद अब इनकी शुरुआत हो रही है। लखीमपुर डिपो के केंद्र इचार्ज और प्रदीप श्रीवास्तव की टीम ने जिले भर में 13 नये रूटों का सर्वे किया था। इससे जिले के करीब 246 गांव बस सुविधा से जुड़ जाएंगे। इनमें फूलबेहड़ क्षेत्र, बिजुआ, अलीगंज, नीमगांव, कस्ता, मितौली, बड़ागांव, नकहा सकेथू क्षेत्र के तमाम गांवों को बस सुविधा मिल सकेगी। इस सर्वे की रिपोर्ट को अधिकारियों के पास भेज दिया गया था। गोला डिपो को निगम की नयी बसे मिली है। अधिकारी तय करेंगे इन नये 13 बस रूटों पर निगम की बसें चलेगी या अनुबंधित बसों को चलाया जाएगा। बहरहाल जल्द ही जिले के 246 गांव रोडवेज की बस सेवा से जुड़ जायेंगे।

गोला से हरदोई जाने की यह समय सारिणी

गोला डिपो की बस रात आठ बजे गोला से चलेगी। नौ बजे लखीमपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम के बाद सुबह 7.30 बजे मैगलगंज के लिए निकलेगी। दस बजे मैगलगंज पहुंचने के बाद पिहानी 11.15 बजे पहुंगी। यहां से चलकर बारह बजे हरदोई पहुंच जाएगी। इसके बाद इसी बस को एक बजे हरदोई से रवाना किया जाएगा। पिहानी 1.40 बजे, मैगलगंज तीन बजे, लखीमपुर पौने छह बजे पहुंचेगी। लखीमपुर से छह बजे चलकर शाम सात बजे गोला पहुंचेगी। इसी तरह गोला से भी मोहम्मदी होकर हरदोई के लिए बस चलायी गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।