Bahraich: Deer death by crushing from the vehicle बहराइच : वाहन से कुचलकर हिरन की मौत, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsलखनऊBahraich: Deer death by crushing from the vehicle

बहराइच : वाहन से कुचलकर हिरन की मौत

गोंडा-बहराइच हाईवे पर उधरना सरहदी गांव के सामने गुरुवार की रात वाहन की चपेट में आने से हिरन की मौत हो गई।  सुबह आने जाने वालों ने मृत हिरन को पड़ा देखा। मुंडेरवा निवासी कन्हैया सिंह एडवोकेट ने...

हिन्दुस्तान संवाद विशेश्वरगंज बहराइच। Fri, 6 July 2018 03:46 PM
share Share
Follow Us on
बहराइच : वाहन से कुचलकर हिरन की मौत

गोंडा-बहराइच हाईवे पर उधरना सरहदी गांव के सामने गुरुवार की रात वाहन की चपेट में आने से हिरन की मौत हो गई।
 सुबह आने जाने वालों ने मृत हिरन को पड़ा देखा। मुंडेरवा निवासी कन्हैया सिंह एडवोकेट ने थाने पर सूचित किया। जिस पर प्रभारी निरीक्षक सूरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर सूचना दी।
 शुक्रवार को दोपहर 12 बजे वन  दरोगा जगदीश कुरील व माली राम लौटन ओझा घटनास्थल पर पहुंचे और हिरन का शव पयागपुर रेंज कार्यालय ले गए। 
वन  दरोगा कुरील ने बताया  कि मृत हिरण का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सा अधिकारी  पयागपुर डॉ. जीएन त्रिपाठी करेंगे। इसके बाद लाश सुपुर्द-ए-खाक कर दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।