Bengaluru Flight Delayed by 5 Hours Passengers Protest बेंगेलुरु की फ्लाइट 5 घंटे लेट होकर निरस्त हुई, हंगामा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBengaluru Flight Delayed by 5 Hours Passengers Protest

बेंगेलुरु की फ्लाइट 5 घंटे लेट होकर निरस्त हुई, हंगामा

Lucknow News - लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट क्यूपी 1535 मंगलवार को पांच घंटे लेट हुई और बाद में निरस्त कर दी गई। यात्रियों ने हंगामा किया, जबकि एयरलाइंस ने इसे तकनीकी खोट बताया। स्थिति से नाराज एक यात्री ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 20 May 2025 08:31 PM
share Share
Follow Us on
बेंगेलुरु की फ्लाइट 5 घंटे लेट होकर निरस्त हुई, हंगामा

लखनऊ। बेंगेलुरु जाने वाली फ्लाइट मंगलवार को पांच घंटे लेट हुई। इसके बाद इसके निरस्त होने की सूचना दी गई। नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। एयरलाइंस सूत्रों ने इसको तकनीकी खोट बताया है। मामला सोमवार की रात का है। अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट क्यूपी 1535 लखनऊ एयरपोर्ट से रात 09:50 बजे उड़ान भरती है और रात 12:10 बजे बेंगलुरू में उतरती है। समय से पहुंचे यात्री बोर्डिंग का इंतजार कर रहे थे। सूचना मिली कि फ्लाइट लेट है। धीरे धीरे लेट होने का वक्त बढ़ता गया। देर रात बताया गया कि तकनीकी कारणों से फ्लाइट निरस्त करनी पड़ी है। एक यात्री आलोक ने डीजीसीए को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर नाराजगी दर्ज कराई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।