Jain Community s Helping Hands Group Provides Wheelchair and Medical Aids to Needy हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप ने दिये व्हीलचेयर व हाथ स्टिक, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsJain Community s Helping Hands Group Provides Wheelchair and Medical Aids to Needy

हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप ने दिये व्हीलचेयर व हाथ स्टिक

(फोटो: 3 में नि:शक्तों के बीच व्हीलचेयर व हाथ स्टिक देते हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के लोग व मौजूद निवर्तमान पार्षद )

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाWed, 21 May 2025 03:00 AM
share Share
Follow Us on
हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप ने दिये व्हीलचेयर व हाथ स्टिक

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। जैन भवन में मंगवलवार को समाजसेवी निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन की प्रयास से जैन समाज के हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के सदस्यों के द्वारा नि:शक्त रुक्मिणी देवी को व्हीलचेयर व शंकर राम को मेडिकल हाथ स्टिक दिया गया। इस संबंध में हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि रुक्मिणी देवी पांव से बहुत अधिक लाचार थी चलने में असमर्थ थी। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि जरूरतमंदों के बीच निस्वार्थ सेवा ही सर्वोपरि धर्म है। समाज में मुख्य धारा से कटे कमजोर गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। हमें मानवता को कभी नहीं भूलना चाहिए।

वहीं हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप की सदस्य प्रियंका जैन छाबड़ा ने बताया कि आने वाले दिनों में जरूरतमंदों के बीच सेवा के बहुत कार्य किए जाएंगे। इस संस्था ने मात्र 10 में सैकड़ों लोगों को काम में आने वाली वस्तु का वितरण भी पूर्व में किया था। वहीं जैन समाज के मंत्री नरेंद्र झाझंरी सह मंत्री राज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला ने हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के सदस्यों व पिंकी जैन के सतत सेवा कार्यों की सराहना की। मौके पर प्रियंका छाबड़ा, रचना सेठी, आशिका कासलीवाल, मेनका पटौदी, प्रियंका लूहारिया, अभिषेक गंगवाल, अमित सेठी, अतुल छाबड़ा, सौरभ लोहारिया, जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन व राजकुमार अजमेरा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।