ruckus in ranchi 2 groups clash called police of many stattion रांची में बवाल! मामूली विवाद में भिड़ गए दो पक्ष; बुलानी पड़ी कई थानों की पुलिस फोर्स, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़ruckus in ranchi 2 groups clash called police of many stattion

रांची में बवाल! मामूली विवाद में भिड़ गए दो पक्ष; बुलानी पड़ी कई थानों की पुलिस फोर्स

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के पत्थर रोड में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। मामूली विवाद में दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच खूब मारपीट हुई। इस घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। बवाल संभालने के लिए कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीWed, 21 May 2025 08:32 AM
share Share
Follow Us on
रांची में बवाल! मामूली विवाद में भिड़ गए दो पक्ष; बुलानी पड़ी कई थानों की पुलिस फोर्स

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के पत्थर रोड में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। मामूली विवाद में दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच खूब मारपीट हुई। इस घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद सिटी डीएसपी केवी रमण, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, जगन्नाथपुर, धुर्वा, डोरंडा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया।

आसामाजिक तत्वों ने इस मामले को मजहबी रंग देने का प्रयास भी किया। मगर पुलिस की सक्रियता और अमन पसंद लोगों की पहल की वजह से आसामाजिक तत्व अपने मनसूबे में कामियाब नहीं हो सके। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम पकड़े गए चारों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से डोरंडा थाने में आवेदन दिया गया है। डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका कुमारी ने बताया कि धक्का लगने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। पुलिस विवाद करने वाले लोगों की पहचान कर रही है।

धक्का लगने के बाद बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि हाथीखाना और तिनकोनिया मुहल्ले के कुछ लड़के मंगलवार की दोपहर चार पहिया वाहन से पत्थर रोड से गुजर रहे थे। सड़क पर ड्राम रखा हुआ था। गाड़ी अनियंत्रित होकर ड्राम को मारते हुए सीधे खटाल की एक दीवार में जोरदार धक्का मार दिया। इस बात को लेकर कार सवार और खटाल संचालकों के बीच बकझक के बाद धक्का-मुक्की हुई। बात बढ़ने के बाद दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। पुलिस के अनुसार इसी बीच कार सवार युवकों ने फोन पर घटना की जानकारी मुहल्लेवासियों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग पत्थर रोड पहुंच गए। खटाल संचालक समेत आसपास में मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने खटाल और उसके आसपास में कई घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। महिलाओं के साथ भी मारपीट कर उनके साथ दुर्व्यहार किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डोरंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।