BJP Launches Village Street Ward Campaign from April 10-13 भाजपा का गांव चलो अभियान आज से, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBJP Launches Village Street Ward Campaign from April 10-13

भाजपा का गांव चलो अभियान आज से

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस अभियान के

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 9 April 2025 11:06 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा का गांव चलो अभियान आज से

लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस अभियान के अंतर्गत गुरुवार से गांव चलो, गली चलो, वार्ड चलो अभियान प्रारंभ करेगी। अभियान आगामी 10 अप्रैल से प्रारंभ होकर 13 अप्रैल तक चलेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बाराबंकी सदर विधानसभा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर दक्षिण विधानसभा, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट विधानसभा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह बाराबंकी सदर विधानसभा के देवा मंडल में अभियान के तहत जनसंपर्क करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, आयोग-बोर्ड-निगम के अध्यक्ष व सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता हर दहलीज पर पहुंचकर दस्तक देगें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।