BL Santosh Visits Lucknow for Ahilyabai Holkar 300th Anniversary Events अहिल्याबाई होल्कर जयंती कार्यक्रमों में आज भाग लेंगे बीएल संतोष, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBL Santosh Visits Lucknow for Ahilyabai Holkar 300th Anniversary Events

अहिल्याबाई होल्कर जयंती कार्यक्रमों में आज भाग लेंगे बीएल संतोष

Lucknow News - -मुख्यमंत्री संग जीपीओ पार्क में करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन, महिला सम्मेलन में होंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 28 May 2025 10:06 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर जयंती कार्यक्रमों में आज भाग लेंगे बीएल संतोष

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष गुरुवार को एक दिनी प्रवास पर लखनऊ आएंगे। वे यहां महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बीएल संतोष सुबह लखनऊ पहुंचेंगे। फिर दोपहर 12.30 बजे जीपीओ पार्क में अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन दोपहर 2.45 बजे से लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में भी दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन के अलावा प्रदेश सरकार की महिला मंत्री बेबीरानी मौर्य व गुलाब देवी मौजूद रहेंगी।

भाजपा अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर 21 से 31 मई तक पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।