Construction Slab Collapse in Rajendra Nagar Laborer Dies One Injured ढलाई के समय मकान की स्लैब ढही, मजदूर की मौत, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsConstruction Slab Collapse in Rajendra Nagar Laborer Dies One Injured

ढलाई के समय मकान की स्लैब ढही, मजदूर की मौत

Lucknow News - राजेंद्र नगर में मंगलवार शाम एक निर्माणाधीन मकान की स्लैब ढलाई के दौरान अचानक गिर गई। मलबे में दबने से 34 वर्षीय मजदूर विपिन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 15 April 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
ढलाई के समय मकान की स्लैब ढही, मजदूर की मौत

राजेंद्र नगर में मंगलवार शाम निर्माणाधीन मकान की स्लैब ढलाई के समय एकाएक भरभरा कर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से 34 वर्षीय मजदूर विपिन उर्फ बल्लू की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। विपिन ऐशबाग के रहने वाले थे। इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी के मुताबिक राजेंद्र नगर में रहने वाले सुमन कांत सिद्धार्थ के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार को स्लैब ढलाई का काम चल रहा था। मकान का ठेका दे रखा था। ठेकेदार निर्माण करा रहा था। इस बीच धर्मेंद्र, अनिल, विपिन छत ढलाई का काम करा रहे थे। इस बीच एकाएक शटरिंग समेत स्लैब भरभरा कर गिर गई। विपिन और अनिल मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े उन्होंने शटरिंग हटाकर मलबे से मजदूरों को निकाला। दोनों को बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां विपिन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनिल मामूली चोटिल हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि विपिन के परिवारीजन को घटना की जानकारी दे दी गई है। अभी उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।