Controversy Over Deputy CM Brajesh Pathak s Comments on SP Leaders अखिलेश को उप मुख्यमंत्री की नसीहत, सपाइयों को पढ़ाएं जेपी-लोहिया, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsControversy Over Deputy CM Brajesh Pathak s Comments on SP Leaders

अखिलेश को उप मुख्यमंत्री की नसीहत, सपाइयों को पढ़ाएं जेपी-लोहिया

Lucknow News - - सपा मीडिया सेल की अभद्र टिप्पणी मामले में ब्रजेश पाठक ने कहा, नहीं हों

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 18 May 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
अखिलेश को उप मुख्यमंत्री की नसीहत, सपाइयों को पढ़ाएं जेपी-लोहिया

सपा मीडिया सेल के एक्स हैंडल से उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर की गई विवादित टिप्पणी से उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को ब्रजेश पाठक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को नसीहत दी है कि वे सपाइयों को डॉ. राम मनोहर लोहिया और जेपी को पढ़ने को कहें। उन्होंने कहा है कि अगर उनके पास किताबें न हों तो मैं उन्हें किताबें भी भिजवा सकता हूं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा मीडिया सेल के साथी आलोचना के दौरान जिन शब्दों का प्रयोग करते हैं, उसे पढ़ कर लगता ही नहीं कि यह पार्टी राम मनोहर लोहिया और जनेश्वर मिश्र की पार्टी रह गई है।

जॉर्ज साहब की बात तथाकथित 'समाजवादी' भूल गए हैं कि, 'शिविर लगाया करो, पढ़ा-लिखा करो'। उप मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा है कि, अखिलेशजी! सपाइयों को लोहिया- जेपी पढ़ाइए और पंडित जनेश्वर के भाषण सुनवाइए, ताकि इनके आचरण और उच्चारण में समाजवाद झलके। हे महान लोहिया, जनेश्वरजी! इन नादानों को क्षमा करें, इन्हें कुछ पढ़ाया-लिखाया, सिखाया व समझाया नहीं गया है। ये नहीं जानते कि समाजवाद क्या है? इन्होंने समाजवाद को गाली-गलौज, उदंडई और स्तरहीन टिप्पणियों की प्रयोगशाला बना दिया है। जब विपक्ष में रहते हुए इनका ये रूप है तो सत्ता में होते हुए इन्होंने क्या किया होगा? हैरानी ये भी कि उदंडता, अश्लीलता और अराजकता की संस्कृति के ये शिशुपाल अपने बचाव में योगेश्वर कृष्ण का नाम लेने का दुस्साहस भी कर लेते हैं। हे योगेश्वर कृष्ण, इन शिशुपालों का ऐसे ही उपचार करते रहना जैसे यूपी की जनता पिछले 10 सालों से करती आ रही है। यही इनकी नियति होगी। लठैतवाद में बदल चुका है - केशव ब्रजेश पाठक पर टिप्पणी मामले में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी लगातार समाजवादी पार्टी पर हमलावर हैं। उन्होंने एक बार फिर रविवार को कहा कि 'परिवारवादी समाजवाद' अब पूरी तरह से 'लठैतवाद' में बदल चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।