Cyclone Weakens Over Land Weather Alert Issued in Lucknow with Rain Forecast कमजोर पड़ा चक्रवात, अब दो दिन हल्की बारिश के आसार, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCyclone Weakens Over Land Weather Alert Issued in Lucknow with Rain Forecast

कमजोर पड़ा चक्रवात, अब दो दिन हल्की बारिश के आसार

Lucknow News - अरब सागर से उठे चक्रवात के कमजोर होने के कारण लखनऊ में मौसम विभाग ने आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। शनिवार और रविवार को हल्की बारिश की संभावना है। चक्रवात अब मध्य भारत की ओर बढ़ रहा है, और इसके रुख...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 23 May 2025 09:18 PM
share Share
Follow Us on
कमजोर पड़ा चक्रवात, अब दो दिन हल्की बारिश के आसार

अरब सागर से उठा चक्रवात जमीन के ऊपर आने के बाद कमजोर पड़ गया है। शाम तक आईएमडी लखनऊ समेत अधिसंख्य जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दे रहा था। इस अलर्ट को शाम करीब सात बजे बदल दिया गया। नए अलर्ट के अनुसार लखनऊ में शनिवार और रविवार को तेज हवा के साथ एक या दो बार हल्की बारिश हो सकती है। आईएएमडी लखनऊ के अनुसार ऐसा चक्रवात के कमजोर पड़ने और अपनी दिशा बदलने की वजह से हुआ है। अरब सागर के ऊपर यह जिस तेजी से बढ़ रहा था, इसकी पूरी संभावना थी कि यह उत्तर की ओर बढ़ेगा।

आगे जाकर पंजाब से लेकर यूपी होते हुए बंगाल तक बने प्री मानसून ट्रफ के सम्पर्क में आ जाएगा। फिलहाल चक्रवात कमजोर पड़ने के साथ ही अपनी दिशा बदल रहा है। यह देश के मध्य हिस्से की ओर धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। अमौसी मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल यह कहा नहीं जा सकता है कि इसका अगले 24 घंटों में क्या रुख रहेगा। रडार और अन्य वैज्ञानिक उपकरणों के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है। पुरवा से 2.2 डिग्री गिरा दिन का पारा इस बीच आसमान में बने मानसूनी ट्रफ की वजह से दिन में बादलों की आवाजाही रही। पुरवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तापमान पर काबू रखे रही। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे आ गया। यह 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।