तमंचा चेक करते हुए चली गोली, युवक को पैर में लगी
Meerut News - कंकरखेड़ा सैनिक विहार कॉलोनी में एक युवक आदित्य ने अपने दोस्त जयंत के साथ तमंचा चेक करते समय अचानक गोली चलने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि तमंचा...

कंकरखेड़ा सैनिक विहार कॉलोनी में तमंचा चेक करते हुए अचानक गोली चल गई और एक युवक के पैर में जा लगी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस छानबीन में लगी है तमंचा किसका था और कहां से आया। सैनिक विहार कॉलोनी में आदित्य दोस्त जयंत के साथ शुक्रवार रात तमंचा चेक कर रहा था। इसी दौरान तमंचे से गोली चली और आदित्य के पैर में जा लगी। जयंत और उसका साथी तुरंत आदित्य को लेकर आनंद अस्पताल पहुंचे। आदित्य को भर्ती कराया गया, अस्पताल से गन-शॉट की सूचना कंकरखेड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल, उसके साथी का बयान लिया।
पुलिस तमंचा तलाशने में लगी है। पता किया जा रहा है गोली कैसे चली और तमंचा कहां गया। एसपी सिटी ने बताया दो दोस्त तमंचा चेक कर रहे थे और इसी दौरान गोली चली। जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।