Easter Celebration Held at Christ Church College Lucknow ईस्टर मिलन समारोह में गीत गाए, याद किए गए पोप फ्रांसिस, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsEaster Celebration Held at Christ Church College Lucknow

ईस्टर मिलन समारोह में गीत गाए, याद किए गए पोप फ्रांसिस

Lucknow News - क्राइस्ट चर्च कॉलेज मैदान में लखनऊ के सभी चर्चों के संयुक्त प्रयास से ईस्टर मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह की शुरुआत स्वागत वचन और आराधना से हुई। बिशप डॉ. गेराल्ड जे. मथाइस ने पोप फ्रांसिस की याद...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 22 April 2025 08:50 PM
share Share
Follow Us on
ईस्टर मिलन समारोह में गीत गाए, याद किए गए पोप फ्रांसिस

- क्राइस्ट चर्च कॉलेज मैदान में सभी चर्चों की ओर से ईस्टर मिलन समारोह मना लखनऊ, संवाददाता।

क्राइस्ट चर्च कॉलेज मैदान में लखनऊ के सभी चर्च के संयुक्त प्रयासों से ईस्टर मिलन समारोह आयोजित किया गया। शाम का आगाज पदारी सैमी मथाई के स्वागत वचन के साथ आराधना से हुआ। जिसके बाद प्रारंभिक प्रार्थना एपिफेनी चर्च के रेव. ई एफ बख्श ने की। कैथोलिक धर्मप्रांत के बिशप डॉ. गेराल्ड जे. मथाइस ने पोप फ्रांसिस की याद में एक विशेष प्रार्थना की। मंडली ने मौन रखा और पोप फ्रांसिस के जीवन व विरासत पर विचार व्यक्त किए।

एबी चर्च की वरशिप टीम ने गीत तेरे जैसा कोई नहीं येशु गाया। सीएनआई लखनऊ धर्मप्रांत के बिशप मॉरिस ई दान ने अपने उपदेशों से मंडली को आशीर्वाद दिया। इमैनुएल एजी चर्च के रेव लॉरेंस जोसेफ ने बाइबिल पाठ पढ़ा। उसके बाद दो मंडली गीत भाई एनोश ने गाओ गाओ जय के गीत गाओ... और तेरा प्यार है महान... गाया। बाइबिल पाठ बिशप शैलेंद्र दास ने किया। धर्माध्यक्ष ऑगस्टस एंथनी ने आराधना की। सचिव आरके चतरी ने एसोसिएशन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्तुति आराधना का नेतृत्व रेव. एलन रॉकी, सुनील, असेंबली ऑफ बिलिवर्स चर्च के विपिन मैसी ने किया। बिशप ए. एंथोनी असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च ने वचन साझा किया। हर इंसान के लिए प्रभु यीशु मसीह के प्यार और करुणा के बारे में प्रचार किया। राज्य और राष्ट्र के लिए आशीर्वाद की प्रार्थना भी की। अंकुर कुमार ने समूह के साथ प्रभु की महिमा के लिए मधुर गीत गाए। डॉ. डेविड चार्ल्स, मेथोडिस्ट चर्च ने समापन प्रार्थना की। रेव. मॉरिस कुमार ने धन्यवाद दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।