Inspection of Ahana Green Enclave by Municipal Officials in Aurangabad Khalsa अहाना ग्रीन एनक्लेव का अफसरों ने किया निरीक्षण, एक महीने में काम पूरा करने के निर्देश, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsInspection of Ahana Green Enclave by Municipal Officials in Aurangabad Khalsa

अहाना ग्रीन एनक्लेव का अफसरों ने किया निरीक्षण, एक महीने में काम पूरा करने के निर्देश

Lucknow News - नगर निगम के अधिकारियों ने औरंगाबाद खालसा के अहाना ग्रीन एनक्लेव का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण निगम को एक महीने में सभी कार्य पूरे करने का निर्देश दिया। मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 18 April 2025 08:41 PM
share Share
Follow Us on
अहाना ग्रीन एनक्लेव का अफसरों ने किया निरीक्षण, एक महीने में काम पूरा करने के निर्देश

नगर निगम के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को औरंगाबाद खालसा स्थित अहाना ग्रीन एनक्लेव का निरीक्षण किया। यह परियोजना उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अधीन है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण निगम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक महीने के भीतर सभी निर्माण कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं, ताकि आवंटियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त ललित कुमार व मुख्य अभियंता महेश कुमार वर्मा ने टीम के साथ मौके का जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सेवाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। केयरटेकर को निर्देश दिए गए कि इन समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाए।

मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि परिसर में झील निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, स्विमिंग पूल निर्माण के प्रस्ताव पर फिलहाल रोक लगाई गई है। इसका परीक्षण किया जाएगा कि ओपन स्विमिंग पूल व्यावहारिक होगा या नहीं।

--------

अहाना ग्रीन में जितनी भी खामियां हैं, उन्हें सूचीबद्ध कर लिया गया है। तीन दिन बाद मैं स्वयं मौके पर पहुंचूंगा और सुनिश्चित करूंगा कि सभी अधूरे कार्य समय पर पूरे हों। नगर निगम द्वारा किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा और लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

इंद्रजीत सिंह, नगर आयुक्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।