International Yoga Day Lucknow University Students Practice Yoga on Boats एलयू छात्राओं ने नाव पर योगा किया, मानसिक शांति और ज्ञान बढ़ता, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsInternational Yoga Day Lucknow University Students Practice Yoga on Boats

एलयू छात्राओं ने नाव पर योगा किया, मानसिक शांति और ज्ञान बढ़ता

Lucknow News - - 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत गोमती नदी के कुड़िया घाट में नौकाओं पर

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 3 June 2025 07:53 PM
share Share
Follow Us on
एलयू छात्राओं ने नाव पर योगा किया, मानसिक शांति और ज्ञान बढ़ता

लखनऊ विश्वविद्यालय के योग संकाय की छात्राओं ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत गोमती नदी के कुड़िया घाट में नौकाओं पर योगाभ्यास किया। फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन के योग विभाग समन्वयक डॉ. अमरजीत यादव की अगुवाई में नाव पर ब्रह्म महूर्त में योगाभ्यास हुआ। डॉ. अमरजीत यादव ने कहा कि नदी या किसी प्राकृतिक जल स्त्रोत में योग करने से मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ कई गुना बढ़ जाता है। नदी में नाव पर योग करने से मानसिक शांति व ज्ञान की गुणवत्ता बढ़ जाती हैं। नदी के किनारे की नेचर साउंड तनाव, चिंता और डिप्रेशन को कम करती है।

नदी के बहते पानी की आवाज मन को शांत करती है और ध्यान को गहराई देती हैं। नदी के किनारे की हवा ताजी और ऑक्सीजन से भरपूर होती है। यहां पर प्राणायाम करने से फेफड़ों की शुद्धि और मन को शांति मिलती है। योगासनों से सूर्य की रोशनी से विटामिन डी और शरीर को ऊर्जा मिलती है। प्रकृति के करीब रहकर योग करने से शरीर, मन और आत्मा का तालमेल बेहतर होता है। नेगेटिव एनर्जी बाहर निकलती है। पानी में नाव पर योग करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। नाव पर सूर्य नमस्कार के अभ्यास से शरीर को सूरज की ऊर्जा को ग्रहण करने में मदद मिलती है। योगाभ्यास करने वाली छात्राओं में विभाग की मोनिका सिंह, अर्चना वर्मा, प्रीति मनुज, सुष्मिता सिंह, खुशबू गौतम, अमिता शुक्ला, अंकिता साहू, संजना कुशवाहा, रुचि धवन, पुष्पा, प्रगति तिवारी, वर्षा शामिल रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।