KGMU MBBS Student Dr Vinay Suresh Recognized for Publishing Over 60 Research Papers केजीएमयू के इंटर्न ने 72 लाख की छात्रवृत्ति हासिल की, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsKGMU MBBS Student Dr Vinay Suresh Recognized for Publishing Over 60 Research Papers

केजीएमयू के इंटर्न ने 72 लाख की छात्रवृत्ति हासिल की

Lucknow News - डॉ. विनय सुरेश, केजीएमयू के एमबीबीएस 2019 बैच के इंटर्न, ने 60 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित किए हैं। उन्हें इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पीजी पाठ्यक्रम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 23 May 2025 06:56 PM
share Share
Follow Us on
केजीएमयू के इंटर्न ने 72 लाख की छात्रवृत्ति हासिल की

केजीएमयू में एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान डॉ. विनय सुरेश ने 60 से ज्यादा शोधपत्र प्रकाशित किए हैं। संस्थान के ब्राउन हाल में शुक्रवार को इस उपलब्धि के लिए उनको अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से सम्मानित किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. आरएएस कुशवाहा ने बताया कि डॉ. विनय सुरेश एमबीबीएस 2019 बैच के इंटर्न हैं। पढ़ाई के दौरान अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता, विलक्षण प्रतिभा और अथक परिश्रम के बल पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में वर्ष 2025 के लिए पीजी पाठ्यक्रम (क्लीनिकल एवं थेरेप्यूटिक न्यूरोसाइंसेज) में प्रवेश प्राप्त किया है। साथ ही इस पाठ्यक्रम के लिए करीब 72 लाख की प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति भी प्राप्त की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।