Mastermind Arrested for Fraudulently Recruiting in Indian Army Collected Crores वाराणसी व कानपुर के विशेष ध्यानार्थ:: भर्ती के नाम पर करोड़ों वसूलने वाला पूर्व सैन्यकर्मी गिरफ्तार, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsMastermind Arrested for Fraudulently Recruiting in Indian Army Collected Crores

वाराणसी व कानपुर के विशेष ध्यानार्थ:: भर्ती के नाम पर करोड़ों वसूलने वाला पूर्व सैन्यकर्मी गिरफ्तार

Lucknow News - एसटीएफ ने अग्निवीर भर्ती और सेना के नर्सिंग स्टॉफ में भर्ती के नाम पर करोड़ों रुपये वसूलने वाले गिरोह के मास्टरमाइन्ड रविकांत यादव को गिरफ्तार किया। उसने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 22 युवकों से 22 करोड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 8 May 2025 10:23 PM
share Share
Follow Us on
वाराणसी व कानपुर के विशेष ध्यानार्थ:: भर्ती के नाम पर करोड़ों वसूलने वाला पूर्व सैन्यकर्मी गिरफ्तार

जेल से छूटने पर 11 लाख रिकवरी देकर इस्तीफा दे दिया था अग्निवीर भर्ती और सेना के नर्सिंग स्टॉफ में भर्ती के नाम पर कर रहा था वसूली कई को फर्जी नियुक्ति पत्र दिया, एसटीएफ सेना के सूबेदार समेत अन्य साथियों की तलाश में जुटी लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। एसटीएफ ने सेना में भर्ती के नाम पर करोड़ों रुपये वसूलने वाले गिरोह के मास्टरमाइन्ड रविकांत यादव को गुरुवार शाम विभूतिखंड से गिरफ्तार कर लिया। रविकांत वर्ष 2018 में सेना के सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। उस समय वह गांव व आस पास खुद को कर्नल बताकर बेरोजगारों से वसूली करने लगा था।

तब ही उसे फर्जीवाड़े में चंदौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जेल से छूटने के बाद उसने वर्ष 2022 में इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उसने 22 युवकों को अग्निवीर भर्ती और सेना के नर्सिंग स्टॉफ में भर्ती कराने का झांसा देकर 22 करोड़ों रुपये की वसूली की। इन लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था। इस शिकायत पर ही एसटीएफ ने कार्रवाई की। रविकांत के साथी सेना में सूबेदार ध्रुव की तलाश की जा रही है। एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक रविकांत चंदौली के रायपुर गांव का रहने वाला है। फतेहगढ़ निवासी शेर सिंह ने उसके खिलाफ पिछले साल फर्रुखाबाद में एफआईआर दर्ज कराई थी कि उनके बेटे व 21 अन्य युवकों से रविकान्त ने खुद को भारतीय सेना में कर्नल बताकर रुपये वसूले थे। इसमें उसके साथ ध्रुव कुमार राजपूत भी था। इन लोगों ने वर्ष 2023 में नर्सिंग व अग्निवीर पद पर भर्ती कराने का झांसा दिया था। एएसपी का दावा है कि इन 22 लोगों से एक करोड बारह लाख वसूले गए थे। हाईस्कूल पास है मास्टरमाइंड रविकांत ने वर्ष 2018 में हाईस्कूल परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह सेना में सिपाही पद पर भर्ती हो गया था। वर्ष 2021 में वह छुट्टी लेकर घर आया था। आसपास के लोगों को बताया कि वह सेना में कर्नल है और सेना में भर्ती करा सकता है। इसके बाद उसने चार युवकों से 20 लाख रुपये ले लिए थे। नौकरी न मिलने पर पीड़ितों ने चंदौली में एफआईआर दर्ज करा दी थी। इसमें उसे जेल जाना पड़ा था। वह वाराणसी जेल में बंद रहा। इसी दौरान मध्य प्रदेश में भी उसके खिलाफ फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मुकदमा दर्ज हो गया। उसने दिसम्बर 2022 में सेना को रिकवरी के 11 लाख 85 हजार रुपये देकर इस्तीफा दे दिया था। वर्ष 2023 में उसके दोस्त सेना में सूबेदार ध्रुव ने फर्रुखाबाद निवासी शेर सिंह व अन्य युवकों से मिलवाया था। इन लोगों से उसने सेना के नर्सिंग विभाग में 11 लाख व अग्निवीर में पांच लाख में भर्ती कराने की बात तय की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।