Mumbai Jain Temple Demolition Sparks Outrage Demands for Reconstruction मुंबई में जैन मंदिर तोड़े जाने पर जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsMumbai Jain Temple Demolition Sparks Outrage Demands for Reconstruction

मुंबई में जैन मंदिर तोड़े जाने पर जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन

Lucknow News - मुंबई के विले पार्ले में जैन मंदिर पर नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाने के खिलाफ रविवार को इंदिरा नगर दिगम्बर जैन सेवा संस्थान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। संस्थान ने मंदिर के पुनर्निर्माण...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 20 April 2025 09:58 PM
share Share
Follow Us on
मुंबई में जैन मंदिर तोड़े जाने पर जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन

मुंबई के विले पार्ले में जैन मंदिर पर मुंबई नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाए जाने की घटना को लेकर रविवार को इंदिरा नगर दिगम्बर जैन सेवा संस्थान के एक प्रतिनिधि मंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर रोष व्यक्त किया। संस्थान के अध्यक्ष पवन कुमार जैन व मंत्री अभिषेक जैन ने रक्षामंत्री से जैन मंदिर का तत्काल पुननिर्माण शुरू कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा जिन साधुओं पर प्रहार किया गया उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस संबंध में जैन सेवा संस्थान ने रक्षामंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।