National Lok Dal Launches Membership Drive in Lucknow रालोद ने शुरू की सक्रिय सदस्यता अभियान, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsNational Lok Dal Launches Membership Drive in Lucknow

रालोद ने शुरू की सक्रिय सदस्यता अभियान

Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल का सक्रिय सदस्यता अभियान सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 14 April 2025 07:04 PM
share Share
Follow Us on
रालोद ने शुरू की सक्रिय सदस्यता अभियान

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय लोकदल का सक्रिय सदस्यता अभियान सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव को रालोद की सदस्यता ग्रहण करायी। इससे पहले प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों ने डा. भीम राव आंबेडकर, चौधरी चरण सिंह तथा चौधरी अजित सिंह के चित्र पर मार्ल्यापण किया। पार्टी द्वारा 14 अप्रैल से 15 अक्तूबर 2025 तक सघन सदस्यता अभियान चलाए जाने के कार्यक्रम की घोषणा की गई है, जिसके तहत यह सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। 15 अक्तूबर से 15 नवम्बर तक पार्टी संगठन का चुनाव सम्पन्न होगा। इस दौरान श्री त्यागी ने वसीम हैदर, रजनीकांत मिश्रा, रोहित अग्रवाल, अम्बुज पटेल, महेश पाल धनगर, परिणीता सिंह, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, बीएल प्रेमी, पीके पाठक, राघवेन्द्र सिह यादव, अफसर अली, प्रमोद शुक्ला, अशोक तिवारी, सत्य प्रकाश तिवारी सरताज मलिक सहित अन्य पदाधिकारियों को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।