Robbery Shocks Military Family 25 Lakh Worth of Jewelry Stolen in Nigohan सैन्यकर्मी समेत दो घरों से चुराए 25 लाख के गहने, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsRobbery Shocks Military Family 25 Lakh Worth of Jewelry Stolen in Nigohan

सैन्यकर्मी समेत दो घरों से चुराए 25 लाख के गहने

Lucknow News - निगोहां के कांटा करौंदी में एक सैन्यकर्मी और उसके चाचा के घर में चोरों ने घुसकर 25 लाख रुपये के गहने चुरा लिए। जब परिवार ने सुबह उठकर देखा तो ताले टूटे मिले। चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 29 Jan 2025 08:41 PM
share Share
Follow Us on
सैन्यकर्मी समेत दो घरों से चुराए 25 लाख के गहने

निगोहां, संवाददाता। निगोहां कांटा करौंदी में सैन्यकर्मी और उसके चाचा के मकान में घुस कर चोर 25 लाख रुपये के गहने बटोर ले गए। गुरुवार सुबह नींद खुलने पर परिवार को घटना का पता चला। दो मकानों में चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना पर निगोहां पुलिस पहुंची।

कांटा करौंदी निवासी अवधेश शुक्ल का बेटा अनुराग सेना में तैनात है। अवधेश के मुताबिक गुरुवार सुबह नींद खुलने पर ताले टूटे मिले। छानबीन करने पर छत में लगे दरवाजे की कुण्डी कटी मिली। पड़ोस में रहने वाले अवधेश के भाई सर्वेश शुक्ल के मकान में भी चोरी की वारदात हुई। अवधेश ने पुलिस को बताया कि उनके मकान के पीछे एक खंडर है। जिससे चढ़ कर चोर मकान की छत पर पहुंचे। अवधेश के मुताबिक करीब 25 लाख के गहने और 20 हजार रुपये चोरी हुए हैं।

ललकारने पर भागे चोर

सर्वेश व उनकी पत्नी की नींद खुल गयी। शोर मचाने पर चोर भाग निकले। सर्वेश ने कुछ दूर तक चोरों का पीछा भी किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार हो गए। पुलिस ने काम्बिंग की लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।