Tension in Arjunganj Animal Remains Found Locals Demand Arrests पशु अवशेष फेंकने पर आक्रोश, आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTension in Arjunganj Animal Remains Found Locals Demand Arrests

पशु अवशेष फेंकने पर आक्रोश, आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग

Lucknow News - लखनऊ के अर्जुनगंज में शनिवार सुबह पशु अवशेष मिलने से हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अवशेष जानबूझकर फेंके गए थे। पुलिस ने सीसी फुटेज की मदद से आरोपितों की पहचान करने का आश्वासन दिया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 29 March 2025 09:10 PM
share Share
Follow Us on
पशु अवशेष फेंकने पर आक्रोश, आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग

लखनऊ, संवाददाता। अर्जुनगंज में शनिवार सुबह पशु अवशेष मिलने पर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने माहौल बिगाड़ने की नियत से अवशेष फेंके जाने की बात कही। हंगामे के बीच पहुंची सुशांल गोल्फ सिटी पुलिस और एसीपी से आरापितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई।

आरएसएस के संयुक्त सचिव विनय प्रकाश तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे पुष्पांजलि अस्पताल के पास पशु अवशेष मिला था। जिसे जानबूझ कर फेंका गया। संयुक्त सचिव ने आरोप लगाया कि माहौल खराब करने के उद्देश्य से फेंके गए अवशेष को स्थानीय लोगों ने देख कर सूचना दी थी। इस बीच बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। जिसके बाद सूचना डॉयल 112 और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को दी गई। एडीसीपी दक्षिण अमित कुमावत ने बताया कि सीसी फुटेज की मदद से जांच की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।