Uttar Pradesh Deputy CM Praises BJP s Commitment to Ambedkar s Vision at Ambedkar Sabha बाबा साहेब की नीतियों और विचारों को आगे बढ़ा रही भाजपा: ब्रजेश पाठक, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Deputy CM Praises BJP s Commitment to Ambedkar s Vision at Ambedkar Sabha

बाबा साहेब की नीतियों और विचारों को आगे बढ़ा रही भाजपा: ब्रजेश पाठक

Lucknow News - सहकारिता भवन में आयोजित आंबेडकर सभा कार्यक्रम में बोले उप मुख्यमंत्री लखनऊ प्रमुख संवाददाता प्रदेश

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 22 April 2025 08:15 PM
share Share
Follow Us on
बाबा साहेब की नीतियों और विचारों को आगे बढ़ा रही भाजपा: ब्रजेश पाठक

सहकारिता भवन में आयोजित आंबेडकर सभा कार्यक्रम में बोले उप मुख्यमंत्री लखनऊ प्रमुख संवाददाता

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सबका सम्मान है। परिवारवाद से हटकर अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति भी उच्च पद पर आसीन हो सकता हैं। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की नीतियों और विचार को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

हर गरीब को घर, शौचायल, पीने का पानी और इलाज मिले यह बाबा साहेब की सोच थी। इसको भारतीय जनता पार्टी धरातल पर उतारने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब की सोच को साकार करके सच्ची श्रद्धांजलि दी है। महिला आरक्षण बिल पास कर महिलाओं को मान, सम्मान स्वाभिमान देने का काम भी भारतीय जनता पार्टी ने दिया। पूर्व सांसद जुगल किशोर ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती विश्व के 180 देशों में मनाई गई। उन्होंने हमेशा देश के लिए समर्पित रहकर कार्य किया। उनका मानना था कि देश का संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो उसे मानने वाले उसे और अच्छा बनाते हैं। कांग्रेस ने मूल संविधान के साथ हमेशा बदलाव किया। उनकी मृत्यु के बाद चार गज जमीन कांग्रेस के लोगों ने दिल्ली में नहीं दी। उनको हवाई जहाज से मुंबई भेज दिया। उसका का भी खर्च उनके परिवार को भेज दिया गया। बाबा साहेब के स्मृति में पंच तीर्थ प्रेरक स्थलों का विकास बीजेपी सरकार ने किया।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अनेक योजनाओं का लाभ देकर बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम कर रही है। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद्र त्रिपाठी गुड्डू, रजनीश गुप्ता, रमेश तूफानी, भाजपा वरिष्ठ नेता मान सिंह, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, महानगर उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, अनुराग साहू सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज के लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।