Severe Heat Wave Hits Jhansi Temperatures Soar to 44 C No Relief in Sight चौथे दिन भी 44 डिग्री रहा ताप, झुलस उठा वैशाख, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsSevere Heat Wave Hits Jhansi Temperatures Soar to 44 C No Relief in Sight

चौथे दिन भी 44 डिग्री रहा ताप, झुलस उठा वैशाख

Jhansi News - झांसी में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है और न्यूनतम 24 डिग्री रहा। सुबह से ही लू के थपेड़े महसूस हो रहे हैं। टैक्सी चालक परेशान हैं, और अस्पतालों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीWed, 23 April 2025 09:00 AM
share Share
Follow Us on
चौथे दिन भी 44 डिग्री रहा ताप, झुलस उठा वैशाख

झांसी, संवाददाता। सायं-सायं करती गर्म हवाएं, ...टोपी-गमछे-दस्ताने, छाते की ओट में शहरी, ..रौद्र रूप में सूरज और टनटनाती धूप हर कोई बेहाल। मौसम के तल्ख तेवरों से बैशाख कृष्णपक्ष की नवमीं झुलस उठी। चौथे दिन भी अधिकतम पारा 44 डिग्री रहा। न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेंटीग्रेट होने से रात भी मुश्किलों में कटी। वहीं आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। मंगलवार ..हर तरफ उफ गर्मी ..हाय गरमी की सदाएं सुनाई दीं। 10.30 बजे से लू के थपेड़े महसूस होने लगे। 11.30 बजे से हीटवेव ने लोगों से हाथ, कान, चेहरा ढंकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद मौसम लगातार तीखा होता रहा। टनटनाती धूप छाते की ओट में जाने की विवश करती रही। 12.30 बजे मोबाइल्स सेट्स पर अधिकतम पारा 40 डिग्री दर्शाने लगा। 1.30 बजे 42 तो न्यूनतम 2.30 बजे 43 डिग्री पार कर गया। जो साढ़े चार बजे तक एक ही स्थिति में रहा। इस बीच सड़क, बाजार, चौक-चौराहे, प्रमुख स्थान, सार्वजनिक स्थल सन्नाटे के हवाले रहे। प्रमुख कॉलोनियों से लेकर तंग मोहल्लों तक लोग घरों में कैद रहे। करीब छह घंटे तक शहर का पारा 40 डिग्री रहा। शाम 5.30 बजे के ताप में डाउन फाइल हुआ। घरों में तगड़ी हीटिंग महसूस हुई। लोग कूलर, पंखों के आगे से हटने की हिम्मत नहीं जुटा सका। शाम गहराने के बाद भी हवाओं में गर्माहट रही। हालांकि देर रात मौसम में कुछ ठंड़क महसूस हुआ।

गरमी से राहत की उम्मीद नहीं

मंगलवार को सुबह 5.47 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त अधिकतम पारा 26 डिग्री के पास रहा। इसके बाद घंटे दर घंटे ताप तेजी से बढ़ा। हीट वेव, लू के थपेड़ों से शहरी सहम उठे। दोपहर 12 बजे के बाद शहरियों की मुश्किलें बढ़ गई। घर, दुकान, मकान, भीषण तरीके से तपे। लोग घरों से बाहर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। शाम 6.42 बजे सूर्यास्त के बाद भी मौसम में गर्माहट चरम पर रही। भरारी फार्म स्थित कृषि-मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में हवाएं उत्तर-पश्चिमी दिशा से 8-10 किमी प्रति घण्टा से चलने की संभावना है। इन दिनों अधिकतम ताप 42 से 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। साथ ही पारा में बढ़ोतरी की संभावना है।

टैक्सी चालक रहे परेशान

मंगलवार को गरमी के तीखे तेवरों ने हर किसी को परेशान कर दिया। सीपरी, सदर, शहर, बड़ाबाजार, नगरा, नैनागढ़ में बने टैक्सी स्टैण्डों पर चालक सवारियां को तलाशते रहे। कोई अपनी ही टैक्सी में झपकी लेता दिखा तो कोई गरमी से हलकान। भरी दुपहरी ठण्डा-ठण्डा कूल-कूल की दुकानों पर कुछ ही संख्या में लोग नजर आए।

शहर के बताया कि तीखी गरमी से संक्रामक बीमारियां एलर्जी, नाक बहना, आंखो में लालिमा होना, बुखार होना, सांस लेने में परेशानी, उल्टी-दस्त इत्यादि बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। अस्पतालों में प्रतिदिन लगभग 200 से 250 मरीज दिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा, लगातार उल्टी या दस्त होने पर तुरंत जिला अस्पताल में डॉक्टर के पास आएं। इलाज कराएं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखें। धूप में न निकलने दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।