महाकुम्भ के बाद अस्थाई बस स्टेशन बनाने के मामले में एआरटीओ हटे
Maharajganj News - महाकुंभ मेले के दौरान अस्थायी बस स्टेशन बनाने में विफलता के आरोप में एआरटीओ विनय कुमार को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह सिद्धार्थनगर के एआरटीओ को चार्ज दिया गया है। वाराणसी और गोरखपुर के अधिकारियों...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महाकुंभ मेले के बाद अस्थायी बस स्टेशन बनाने से जुड़े मामले में सुर्खियों में आए एआरटीओ विनय कुमार को शुक्रवार को पद से हटाकर मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। सिद्धार्थनगर जिले के एआरटीओ को महराजगंज का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। महाकुंभ के दौरान अस्थायी बस स्टेशन बनाकर वहां यात्री सुविधाओं का इंतजाम करने के लिए शासन से धन आया था। आरोप है कि महाकुंभ के दौरान अस्थायी बस स्टेशन नहीं बनाया गया था। मामले की जांच-पड़ताल शुरू होने के बाद निचलौल रोड पर मऊपाकड़ के पास रात में बस खड़ी की गई। कुछ यात्रियों को भी बुलाया गया।
अस्थायी बस स्टेशन का बैनर भी लगाया गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके बाद जांच-पड़ताल शुरू हो गई। उसी बीच एआरटीओ मेडिकल लीव पर चले गए। जांच के लिए पहुंचे वाराणसी और गोरखपुर के अधिकारी सहायक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में शुक्रवार को वाराणसी के उप परिवहन आयुक्त भीमसेन और आरटीओ गोरखपुर रामवृक्ष सोनकर की विशेष टीम जांच करने पहुंची। इससे अफरातफरी का माहौल नजर आया। टीम ने कार्यालय के अभिलेखों की गहनता से जांच की। उप परिवहन आयुक्त ने कहा कि कार्यालय में मिली खामियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। आरसी पेपर की लंबित फाइलों को भी जल्द निस्तारित करने का आदेश दिया गया है। अस्थायी बस स्टेशन निर्माण को लेकर भी जांच चल रही है। मामला शासन के भी संज्ञान में है। विशेष टीम की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि एआरटीओ विनय कुमार को मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर सिद्धार्थनगर जिले के एआरटीओ को चार्ज दिया गया है। एआरटीओ विनय कुमार को मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर सिद्धार्थनगर के एआरटीओ को चार्ज दिया गया है। वाराणसी और गोरखपुर की विभागीय अधिकारियों की टीम जांच करने आई थी। जांच रिपोर्ट टीम अपने उच्चाधिकारियों को सौंपेगी। अनुनय झा, डीएम
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।