बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का हुआ सम्मान, खिले चेहरे
Maharajganj News - महराजगंज के दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कालेज में मेधा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें यूपी बोर्ड परीक्षा में मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि परिश्रम से ही जीवन सफल और समृद्ध...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिग्विजय नाथ बालिका इंटर कालेज चौक बाजार में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सदस्य रामजन्म सिंह ने कहा कि पारस एक ऐसा पत्थर है, जो लोहे को भी सोने में बदलने की क्षमता रखता है। इस तरह परिश्रम से ही हमारा जीवन सफल और समृद्ध बन सकता है। सफलता पाना बड़ी बात नहीं पर उसे अनवरत बनाए रखना चुनौती है। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा संचालित चौक बाजार स्थित सभी संस्थाओं के प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि आप सभी की मेधा, मेहनत एवं अनुशासन का प्रतिफल है।
जीवन की हर परीक्षा में आपके परिश्रम को प्रतिष्ठा मिले, सफलता आपकी स्थायी साथी बने। आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि आपके अभिभावकों एवं गुरुजनों को गौरवान्वित करने वाली है। बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं कक्षा-12 की अंकित वर्मा (76%) प्रथम स्थान एवं द्वितीय ममता यादव(74%) तथा कक्षा-10 की प्रथम स्थान गरिमा (87.62%) एवं द्वितीय समां प्रवीन (85%) को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंह ने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए बोर्ड परीक्षा 2024-25 में उत्तीर्ण सभी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विपिन कुमार, आनन्द कुमार शुक्ल, संदीप यादव, शेषमणि विश्वकर्मा, कावेरी जायसवाल, प्रतिभा पांडे, रतनप्रिया मिश्रा, सरिता मिश्रा, गिरिजेश शर्मा, कमलेश वर्मा एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।