गोरखपुर में सम्मानित हुई महराजगंज की टीम
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी) का मंडलीय कार्यशाला बौद्ध संग्रहालय सभागार

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी) का मंडलीय कार्यशाला बौद्ध संग्रहालय सभागार गोरखपुर में हुआ। इसमें गोरखपुर व बस्ती मंडल सातों जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रदेश में सर्वाधिक सदस्य संख्या पर प्रदेश पदाधिकारियों ने महराजगंज की टीम को मामेंटो देकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश संस्थापक महेन्द्र वर्मा ने बताया कि कि प्रदेश भर में एफआरसीटी सदस्यों की संख्या 18000 से अधिक हो गई है। जिसमें अकेले महराजगंज ने सर्वाधिक तीन हजार से अधिक सदस्य बनाया है। इस दौरान प्रदेश संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह कुशवाहा ने पदाधिकारियों की मौजूदगी में महराजगंज की टीम को फूल माला व मामेंटो से सम्मानित किया। इसमें जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी, महामंत्री सुनील वर्मा,कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, उपाध्यक्ष जहीर अहमद, प्रवक्ता सिद्धार्थ तिवारी, विधि सलाहकार इक्ष्वाकु वर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष रविन्द्र नाथ मिश्र, प्रदेश सचिव मो अयुब अंसारी, प्रदेश महामंत्री रामकुमार चाहर, सह संस्थापक चंद्रशेखर सिंह, सह संस्थापक चरन सिंह कवर, सह संस्थापक जनार्दन यादव, प्रदेश कोर टीम के प्रणव द्विवेदी, यशवंत सिंह,लवकुश वर्मा, सचिन कुमार ने भी टीम का हौसला बढ़ाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।