निशुल्क खाद्यान्न का वितरण आज से
Maharajganj News - महराजगंज में अप्रैल माह के लिए निशुल्क खाद्यान्नों का वितरण 11 अप्रैल से 25 अप्रैल तक किया जाएगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल मिलेगा, जबकि पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट दो...
Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजThu, 10 April 2025 11:07 AM

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि अप्रैल माह के सापेक्ष निशुल्क खाद्यान्नों का वितरण 11 अप्रैल से 25 अप्रैल तक होगा। अन्त्योदय कार्डधारक को 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल दिया जाएगा। निशुल्क खाद्यान्न का वितरण सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।