गोरखपुर जोन पुलिस बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महराजगंज का दमदार प्रदर्शन
Maharajganj News - महराजगंज, निज संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित गोरखपुर जोन की अन्तरजनपदीय उत्तर प्रदेश

महराजगंज, निज संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित गोरखपुर जोन की अन्तरजनपदीय उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता में महराजगंज जिले की टीमों और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण एएसपी आतिश कुमार सिंह रहे, जिन्होंने अपने पदीय दायित्वों के साथ-साथ सात विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर कई फाइनल में पहुंचते हुए पुरस्कार प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष टीम में एएसपी आतिश कुमार सिंह विजेता रहे। गोरखपुर की महिला टीम विजेता बनी। ओपन सिंगल्स पुरुष में महराजगंज के सत्यप्रकाश पाल व महिला वर्ग में गोरखपुर की नन्दिनी यादव विजेता रही।
वेटरन डबल्स पुरुष में महराजगंज एएसपी आतिश कुमार सिंह व शाहजहां विजेता रहे। महिला वेटरन डबल्स में सरिता नागवंशी व शीला यादव विजेता बनीं। टेबल टेनिस पुरूष में सिद्धार्थनगर व महिला में महराजगंज विजेता: टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष टीम में सिद्धार्थनगर व महिला टीम में महराजगंज विजेता बनी। ओपन सिंगल्स पुरुष में गोरखपुर के विजय प्रकाश व महिला वर्ग में गोरखपुर की ही नन्दिनी यादव विजेता बनी। मिक्स्ड डबल्स में सिद्धार्थनगर के सूरजनाथ सिंह व संतकबीर नगर की आकृति सिंह विजेता बनी। वेटरन वर्ग में महराजगंज, संतकबीरनगर, कुशीनगर और गोरखपुर के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एएसपी ने 7 प्रतिस्पर्धाओं में फाइनल में पहुंच बनाया कीर्तिमान: जिले के एएसपी आतिश कुमार सिंह ने कुल 7 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया, जिनमें से अधिकांश में फाइनल तक पहुंचे और कई खिताब जीते। उनके इस अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए एसपी सोमेन्द्र मीना ने उन्हें विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फाइनल में चमके यह खिलाड़ी: गोरखपुर जोन की अन्तरजनपदीय उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिन्टन कलस्टर प्रतियोगिता में पुरूष टीम चैम्पियनशिप बैडमिन्टन में महराजगंज की टीम विजेता बनी। एएसपी आतिश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी कृष्णा गुप्ता, आरक्षी सत्यप्रकाश पाल व शाहजहां ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। सिद्धार्थनगर की टीम में शामिल खिलाड़ी आरक्षी इन्द्रेश, मुख्य आरक्षी कृष्णा तिवारी, पवन कुमार, अरूण कुमार उप विजेता रहे। महिला टीम चैम्पियनशिप बैडमिन्टन में गोरखपुर टीम की खिलाड़ी महिला आरक्षी नन्दिनी यादव, अंकिता तिवारी, ज्योति यादव, श्रेयांशी यादव विजेता बनी। कुशीनगर की टीम में शामिल महिला उप निरीक्षक शीला यादव, महिला आरक्षी खुश्बु सिंह, क्षमा सिंह, अंशिका भारती उप विजेता रहीं। पुरूष ओपेन सिंगल्स बैडमिन्टन में महराजगंज के आरक्षी सत्यप्रकाश पाल विजेता व बस्ती के मुख्य आरक्षी दुर्गेश उप विजेता बने। महिला ओपेन सिंगल्स बैडमिन्टन में गोरखपुर की नंदिनी यादव विजेता व महराजगंज की जया सिंह उप विजेता रही। पुरूष ओपेन डबल्स बैडमिन्टन में सिद्धार्थनगर के इन्द्रेश व बस्ती के राकेश यादव विजेता रहे। महराजगंज के एएसपीआतिश कुमार सिंह व सत्यप्रकाश पाल उप विजेता रहे। महिला ओपेन डबल्स बैडमिन्टन में गोरखपुर की नंदिनी व बहराइच की शशिप्रभ विजेता एवं संतकबीर नगर की सरिता नागवंशी व कुशीनगर की शीला यादव उप विजेता रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।