RSS Celebrates Devarshi Narad Jayanti Media s Role in Nation Building Highlighted राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका प्रमुख : सुरजीत, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsRSS Celebrates Devarshi Narad Jayanti Media s Role in Nation Building Highlighted

राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका प्रमुख : सुरजीत

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग की ओर से

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 14 May 2025 10:29 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका प्रमुख : सुरजीत

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग की ओर से देवर्षि नारद जयंती का कार्यक्रम ब्लॉक सभागार में हुआ। मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मीडिया चौथा स्तंभ है और समाज को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कहा कि समाज की संकल्पना को आम जनता तक पहुंचने में भी मीडिया मॉडल के रूप में सामने आ रही है l उन्होंने महर्षि नारद की चर्चा करते हुए उनके जीवन काल में उनके द्वारा प्रचार के कार्य के किए जाने की चर्चा भी की l उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 यह दिन नारद मुनि की स्मृति में भक्ति, संवाद और धर्म के प्रचार के संकल्प के साथ मनाया जाता है।

अध्यक्षता सह जिला संघ चालक श्रीभागवत ने की। सह जिला प्रचारक सूर्य प्रभात ने सभी को देवर्षि नारद जयंती की शुभकामना दी। संचालन जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्रा ने किया। इस दौरान मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। डॉ. शांति शरण मिश्र, सह नगर कार्यवाह दुर्गेश सिंह, खण्ड कार्यवाह सुनील मिश्र, विद्यार्थी कार्य प्रमुख आर्यन शाही, खण्ड प्रचारक आलोक, महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख विशाल, नगर प्रचार प्रमुख धनंजय आदि सक्रिय भूमिका में रहे। इस दौरान सह जिला कार्यवाह अनिल, नगर संघचालक आलोक रंजन, जिला संपर्क प्रमुख विमल, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख शेषमणि, सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख रंजीत, जिला संघटन मंत्री अभिषेक, जिला सदभाव प्रमुख श्यामसुंदर, कार्यालय प्रमुख अविनाश, खण्ड कार्यवाह दीपक, विद्या, अशोक, रामाशीष, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, विधायक सदर जयमंगल कनौजिया, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका महराजगंज कृष्ण गोपाल जयसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, संजीव शुक्ला, विद्यार्थी परिषद से मयंक मणि, शिवम, अभिषेक, डॉ. आशीष कुमार मिश्र, आशुतोष शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।