Socialists Watch Fule Film Rally for Equality in Maharajganj महात्मा फुले व सावित्री बाई के संघर्षों पर आधारित फिल्म ने किया प्रेरित : सपा जिलाध्यक्ष, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsSocialists Watch Fule Film Rally for Equality in Maharajganj

महात्मा फुले व सावित्री बाई के संघर्षों पर आधारित फिल्म ने किया प्रेरित : सपा जिलाध्यक्ष

Maharajganj News - महराजगंज के महुअवा स्थित सिनेप्लेक्स में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फुले फिल्म का सामूहिक प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने असमानता और छुआछूत के खिलाफ संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष विद्यासागर...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 5 May 2025 09:07 AM
share Share
Follow Us on
महात्मा फुले व सावित्री बाई के संघर्षों पर आधारित फिल्म ने किया प्रेरित : सपा जिलाध्यक्ष

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महुअवा स्थित सिनेप्लेक्स में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फुले फिल्म का सामूहिक रूप से प्रदर्शन देखा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव व बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल ने किया। फिल्म प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पीडीए एकता जिंदाबाद और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों से सिनेमा हॉल को गूंजा दिया। फिल्म देखने के बाद कार्यकर्ताओं ने समाज में व्याप्त असमानता, गैर-बराबरी व छुआछूत को समाप्त करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने बताया की फुले की रिलीज से पहले कुछ समूहों ने इसकी कहानी में जातिगत भेदभाव के चित्रण पर आपत्ति जताई थी।

हालांकि फिल्म के रिलीज होने के बाद इसने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह फिल्म न केवल फुले दंपति के संघर्ष को दिखाती है। बल्कि आज के भारत में भी उनकी शिक्षाओं और सुधारों की कहानी भी पेश करती है। बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी के संघर्षों पर आधारित यह फिल्म बनी है। इस फिल्म से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का भी संकल्प लिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव, प्रणय गौतम, महिला सभा के जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अमजीत साहनी, समीम खान, नौसाद आलम, राहुल शर्मा, विक्रम यादव, डॉ. शेषनाथ रामचंद्र बौद्ध, संजय यादव, सतीश यादव, अमित यादव, संजय कन्नौजिया, अमन खान, विद्रेश कन्नौजिया, गोलू पासवान, इंदु गौतम, संगीत गौतम, एसएस पटेल, बालगोपाल, जोखन यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।